न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SP-BSP गठबंधन पर बरसे PM मोदी कहा - ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जो बलात्कार के आरोप में भगोड़ा है

उत्तर प्रदेश के मऊ में रैली के दौरान पीएम मोदी ने घोसी से एसपी-बीएसपी उम्मीदवार पर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 May 2019 12:55:33

SP-BSP गठबंधन पर बरसे PM मोदी कहा - ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जो बलात्कार के आरोप में भगोड़ा है

उत्तर प्रदेश के मऊ में रैली के दौरान पीएम मोदी ने घोसी से एसपी-बीएसपी उम्मीदवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सपा-बसा गठबंधन ने यहां से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो बलात्कार के आरोप में भगोड़ा है समाजवादी पार्टी का तो इतिहास यूपी के लोग जानते हैं, लेकिन बहन जी (मायावती) क्या आप ऐसे उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी। सपा के समय यूपी में बेटियों की क्या स्थिति थी ये सब जानते हैं, लेकिन बहन जी महिला सुरक्षा को लेकर आपका बर्ताव भी अब सवालों को घेरे में है।"

राजस्थान के अलवर गैंगरेप को लेकर भी मोदी ने मायावती को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बहन जी (मायावती) का कांग्रेस की सरकार को समर्थन है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को देखते हुए उस दलित बेटी के साथ हुए इस राक्षसी अपराध को छिपाने की कोशिश की। बहन जी (मायावती) सब जानती हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने की बजाय वो मोदी को गालियां देने में जुटी हैं।"

ममता बनर्जी को दी चुनौती

पीएम मोदी ने चुनौती देते हुए ममता बनर्जी से कहा कि आज शाम को भी मेरी रैली है। देखते हैं कि दीदी मेरी रैली होने देती हैं या नहीं। पीएम मोदी ने कहा दीदी का रवैया मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, अब पूरा देश देख रहा है। आज शाम को कोलकाता के दमदम में भी मैरी रैली है। देखते हैं दीदी ये रैली होने देती हैं या नहीं। उसका चले तो वो हमारे हेलिकॉप्टर को भी उतरने नहीं देंगी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए मऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी यूपी बिहार के लोगों को बाहरी बता रही हैं। उन्होंने कहा, "यूपी में सभा के बाद मैं आज एक बार फिर बंगाल जाने वाला हूं। बंगाल की मुख्यमंत्री 130 करोड़ लोगों के आशीर्वाद से चुने गए प्रधानमंत्री को अपना प्रधानमंत्री नहीं मानतीं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानती हैं।

अमित शाह की रैली के दोरान हुई हिंसा पर भी पीएम मोदी ने कहा टीएमसी के गुंडों की दादागिरी परसों रात भी देखने को मिली। भाई अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के गुंडों ने इश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। ऐसे करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा दी जानी चाहिए। उनकी सरकार जहां पर इश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी गई है, वहीं पर पंचधातु की एक भव्य मूर्ति स्थापित करेगी और टीएमसी एक गुंडों को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इश्वरचंद्र विद्यासागर सिर्फ बंगाल के ही नही बल्कि भारत के महानविभूति हैं। पीएम ने कहा कि वो सिर्फ महान समाज सुधारक और शिक्षा शास्त्री ही नहीं बल्कि गरीबों और दलितों के संरक्षक भी थे। प्रधानमंत्री ने ये भी दावा किया की बीजेपी के मूल में ही बंगाल की संस्कृति और भक्ति है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत