न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 10 प्रभावशाली ताकतवर शख्सियतों में शुमार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Forbes ने जारी की सूची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई सूची में दुनिया के 10 शक्तिशाली लोगों में शामिल किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 2:48:25

दुनिया के 10 प्रभावशाली ताकतवर शख्सियतों में शुमार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Forbes ने जारी की सूची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई सूची में दुनिया के 10 शक्तिशाली लोगों में शामिल किया है। जबकि, पहली बार ऐसा हुआ है कि सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पीछे धकेलकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहला स्थान पाया है। फोर्ब्स की तरफ से साल 2018 के लिए जारी की गई 75 लोगों की सूची में मोदी को 9वां स्थान दिया गया है। चीन के राष्‍ट्रपति के साथ बीते दिनों में पीएम मोदी के नए तालमेल के बीच यह लिस्‍ट आई है, जिसमें रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन थोड़ा पिछड़ गए हैं। दुनिया के सर्वाधिक ताकतवर नेता के रूप में लगातार चार साल तक फोर्ब्‍स की सूची में बने रहने वाले पुतिन अब दूसरे स्‍थान पर चले गए हैं। चीन के राष्‍ट्रपति शी ने उन्‍हें पीछे धकेलते हुए इस लिस्‍ट में पहली जगह पर कब्‍जा कर लिया है।

फोर्ब्स ने कहा- “धरती पर करीब 7.5 बिलियन लोग हैं लेकिन इनमें से ये 75 महिलाएं और पुरूष दुनिया का रूख बदलते हैं। दुनिया के सबसे ताकतवार लोगों को लेकर फोर्ब्स की वार्षिक रैंकिंग में प्रत्येक 100 मिलियन लोगों में से एक को चुना जाता है, जिसका एक्शन खास मायने रखता है।”

67 वर्षीय पीएम मोदी फेसबुक सीईए मार्क जकरबर्ग (13वां रैंक), ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे (14वां रैंक), चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग (15वां रैंक) और एप्पल के सीईओ टिम कुक (24वां रैंक) से आगे हैं। 41.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वह एक अन्य भारतीय हैं जो इस इस सूची में शामिल है जिनकी रैंकिंग 32वीं है। जबकि, माइक्रोसॉफ्ट के भारत में पैदा हुए सीईओ सत्य नडेला को इस सूची में 40वां स्थान दिया गया है।

पत्रिका ने यह भी कहा कि मोदी हाल के वर्षों में ग्‍लोबल लीडर के तौर पर उभरे हैं। इसमें अमेरिका और चीन के उनके दौरान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके तालमेल का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अंतर्राष्‍ट्रीय प्रयासों में भी अहम भूमिका निभाई।

फोर्ब्‍स की इस लिस्‍ट में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप तीसरे स्‍थान पर हैं, जबकि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल चौथे और अमेजन चीफ जेफ बेजोस पांचवें स्‍थान पर हैं। छठे स्‍थान पर पोप फ्रांसिस को रखा गया है, जबकि सातवें स्‍थान पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स हैं। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को इस लिस्‍ट में 12वां स्‍थान दिय गया है।

इस साल फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में 17 नए नामों को शामिल किया गया है, जिनमें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अल-सऊद भी शामिल हैं। वह भी टॉप 10 में शामिल हैं। उन्‍हें लिस्‍ट में आठवें स्‍थान पर जगह दी गई है। सऊदी अरब में हालांकि सत्‍ता औपचारिक तौर पर उनके पिता किंग सलमान के हाथों में है, पर बहुत सी शक्तियां क्राउन प्रिंस के पास हैं और वह सऊदी अरब सत्‍ता का केंद्र माने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत