न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी ने कहा- दीवाली और छठ पूजा यानी नवंबर तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा इसका लाभ

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 4:38:49

मोदी ने कहा- दीवाली और छठ पूजा यानी नवंबर तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा इसका लाभ

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन की योजना को पांच महीने बढ़ाया जा रहा है। अब यह योजना दीपावली और छठ तक यानी नवंबर के आखिरी तक चालू रहेगी। इस योजन के तहत गरीबों को 5 किलो मुफ्त गेंहू या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना को नंवबर तक लागू करने में 90 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। पीएम ने ये भी कहा कि जब से ये योजना शुरू हुई है तब से नवंबर तक इसमें डेढ़ लाख करोड़ तक का खर्च आएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हम कोरोना के साथ-साथ ऐसे मौसम की ओर बढ़ रहे हैं जहां पर तमाम तरह की बीमारियां होती हैं ऐसे में सभी को अपना ध्यान रखने की जरूरी है। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि अपना ध्यान रखें।

पीएम मोदी ने कहा अनलॉक होने के बाद से लापरवाही बढ़ रही है। पहले मास्क लगाने और 2 गज की दूरी और हाथ धोने को लेकर हम सतर्क थे लेकिन अब जब सब कुछ अनलॉक हो गया ऐसी स्तिथि में ज्यादा सतर्क रहने की जगह हम लापरवाही बरत रहे हैं। हमें फिर से पहले जैसी सतर्कता दिखाने की जरूरत है, खासकर कि कंटेनमेंट जोन में। नियमों का पालन न करने वालों को रोकना, टोकना और समझाना भी होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी आपने खबरों में देखा होगा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13 हजार का जुर्माना इसलिए लग गया, क्योंकि वे मास्क पहने बिना गए थे। भारत में भी स्थानीय प्रशासन को इसी चुस्ती से काम करना चाहिए। यह 130 भारतीयों की रक्षा का अभियान है। गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री, कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी की ये कोशिश रही कि हमारा कोई भी गरीब भाई-बहन भूखा न सोये। सरकारों, स्थानीय प्रशासन, सिविल सोसायटी की ओर से सभी को भोजन मुहैया कराया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए तुरंत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई जिससे गरीबों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किये गए। 3 महीनों में 20 करोड़ जन-धन खातों में 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। इसके साथ ही गांवों में श्रमिकों को रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान तेज गति से आरंभ कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका