न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनेंगीं शिल्पा शिंदे, इधर-TMKOC का यह एक्टर भी कर रहा वापसी

शिल्पा शिंदे ने ‘चिड़ियाघर’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, ‘बिग बॉस 11’ जैसे शो से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उन्हें फैंस ने भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 7:07:04

2 News : ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनेंगीं शिल्पा शिंदे, इधर-TMKOC का यह एक्टर भी कर रहा वापसी

शिल्पा शिंदे ने ‘चिड़ियाघर’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, ‘बिग बॉस 11’ जैसे शो से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उन्हें फैंस ने भरपूर प्यार दिया। वह लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं। शिल्पा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में देखा गया था। उनकी मेकर्स से अनबन हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। अब खबरें हैं कि शिल्पा, रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा बनेंगीं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार कलर्स पर आने वाले खतरनाक स्टंट से भरपूर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शिल्पा के नाम पर मोहर लग चुकी है।

शो के लिए खुद कलर्स चैनल ने शिल्पा को अप्रोच किया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। शो में शिल्पा की एंट्री आश्चर्यजनक है क्योंकि पिछले साल कलर्स के ही ‘झलक दिखला जा 10’ शो को लेकर शिल्पा ने काफी कुछ कहा था। उन्होंने साल 2022 में भी शो और चैनल पर काफी आरोप लगाए थे। उन्होंने शो के जज करण जौहर, नोरा फतेही पर गुस्सा करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किए थे।

उन्होंने मेकर्स पर निया शर्मा और रूबीना दिलैक को फेवर करने का भी आरोप लगाया था। इस शो को लेकर शिल्पा और चैनल के बीच मनमुटाव हो गया था। ऐसे में फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि शिल्पा को रोहित के शो में कैसे ले लिया गया है। माना जा रहा है कि चैनल और शिल्पा के बीच सुलह हो चुकी है। बता दें कि इस बार भी शो को मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। शूटिंग इसी महीने रोमानिया में शुरू होने वाली है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘टप्पू’ बने राज अनादकत ने दी गुड न्यूज

कई सालों से धूम मचा रहे सब टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘टप्पू’ उर्फ राज अनादकत अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भले ही उन्हें शो छोड़े लंबा समय हो चुका है, लेकिन उनका आकर्षण आज भी कायम है। उनका नाम कई दफा TMKOC में ‘बबीताजी’ का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता से जुड़ चुका है। यहां तक कि हाल ही में उनकी सगाई की खबरें भी खूब फैली थीं, लेकिन ये अफवाह निकली।

अब राज के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबर है कि राज जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने TMKOC छोड़ने के बाद कोई दूसरा शो नहीं किया था। राज ने वापसी की जानकारी खुद शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। बता दें कि ये हिंदी शो नहीं, बल्कि गुजराती शो होगा जो GEC चैनल पर ऑन एयर होने जा रहा है।

राज ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वे सना शेख संग रोमांस करते दिखेंगे। राज ने कहा कि मैं एक नए सफर के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। मुझे पता है कि लोग मुझे देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अपकमिंग शो में मैं लीड एक्टर के रोल में रहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष