न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर मोदी ने ली चुटकी, सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

कर्नाटक का चुनाव प्रचार अब हमने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 12:00:52

कर्नाटक चुनाव 2018: राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर मोदी ने ली चुटकी, सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

कर्नाटक का चुनाव प्रचार अब हमने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज वे चार रैलियां कर रहे हैं। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है, इस वजह से कल(10 मई) चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम मोदी ने कोलार में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां बुराई आती है और जहां बीजेपी होती है वहां अच्छाई आती है। कांग्रेस के नामदार सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गरीबी देखने के लिए गरीबों के घर जाते हैं, उन्हें नहीं पता कि घर में शौचालय न होने पर कैसी परेशानी होती है। शौचालय को लेकर विपक्ष हम पर निशाना साधता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर चुटकी ली।

पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज वे चार रैलियां कर रहे हैं। पहली रैली में बंगारपेट में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदाई तय है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है, जहां जाती है वहीं फैला देती है। कांग्रेस कल्चर, कम्युनलिजम, कास्टिजम, क्राइम, करप्शन, कॉन्ट्रैक्ट। ये 6 C देश को बर्बाद कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस को , कांग्रेस के कल्चर को, उसके कारनामों को, उसके नेताओं को, उसकी नियत को भलीभांति पहचान गया है. जैसे-जैसे लोगों को कांग्रेस के कारनामों का पता चलता है, वैसे वैसे लोग कांग्रेस की विदाई कर रहे हैं। बैंड-बाजे के साथ कांग्रेस की सभी जगहों से विदाई हो रही है। गोवा, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, असम सभी जगहों पर से कांग्रेस को हार की मुंह देखनी पड़ी। अब आप बताइये, कांग्रेस कर्नाटक में क्या होगा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस छह बीमारियों से पीड़ित है, यह जहां जाती है, वहां यह फैला देती है। लोकतंत्र की भावना को, संविधान की मूल भावना को कांग्रेस की ये चीजें नोच रही हैं। ये हैं कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्राइम, भ्रष्टाचार, ठेकेदारी। ये 6 सी (C) कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत