न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रूडो के लिए 5 दिन बाद PM मोदी का ट्वीट, भारत-कनाडा के संबंधों को मिलेगी मजूबती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंधों को और मजूबत करने के लिए कनाडा में अपने समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ आज होने वाली मुलाकात को लेकर वह आशान्वित हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 7:11:09

ट्रूडो के लिए 5 दिन बाद PM मोदी का ट्वीट, भारत-कनाडा के संबंधों को मिलेगी मजूबती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंधों को और मजूबत करने के लिए कनाडा में अपने समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ आज होने वाली मुलाकात को लेकर वह आशान्वित हैं। मोदी ने गुरुवार शाम ट्वीट करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से कल मुलाकात करने और सभी क्षेत्रों में भारत - कनाडा के संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करता हूं।"

एक अन्य ट्वीट में मोदी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रूडो ने अब तक भारत भ्रमण का आनंद लिया होगा और वह मुख्य रूप से ट्रूडो के तीन बच्चों जेवियर, एला ग्रेस और हेड्रिएन से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

पीएम मोदी ने 2015 की एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें वो ट्रूडो के साथ उनकी बच्ची का कान खींचते नजर आ रहे हैं।

बता दे, प्रधानमंत्री ने शनिवार को भारत आ चुके ट्रूडो के संबंध में कोई बयान नहीं दिया था जिस पर सवाल उठने लगे थे।

मोदी के बयान कनाडाई उच्चायुक्त द्वारा गुरुवार रात आमंत्रित राजनीतिज्ञों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में खालिस्तानी अलगाववादी अपराधी जसपाल अटवल को आमंत्रण दिए जाने के समय आए हैं। उच्चायोग ने निमंत्रण पत्र को हालांकि निरस्त कर दिया है और भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह पता किया जा रहा है कि भारत ने अटवल को वीजा कैसे जारी कर दिया।

साल 1987 में एक साल पहले कनाडा दौरे पर गए पंजाब के एक मंत्री की हत्या की कोशिश के अपराध में अटवल और तीन अन्य लोग दोषी पाए गए थे और उन्हें 20-20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

7 दिन के दौरे पर 17 फरवरी को भारत आए ट्रूडो के स्वागत में सरकार की उदासीनता प्रतीत होने के बाद यह मामला दोबारा उठ गया था। टड्रो और उनका परिवार अब तक आगरा, अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर का भ्रमण कर चुके हैं।

कनाडा द्वारा स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान की मांग कर रहे अलगाववादियों को पनाह देने की संभावना उत्पन्न होने के बाद नई दिल्ली और ओटावा के रिश्तों में हाल ही में कुछ कड़वाहट देखने को मिली है। ट्रूडो पिछले वर्ष अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा दौरे के बाद भारत दौरे पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत