न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी आज रखेंगे जोजिला टनल, श्रीनगर, जम्मू रिंग रोड की आधारशिला, किशनगंगा पनबिजली परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर राज्य के तीनों क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ साथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 May 2018 10:53:53

पीएम मोदी आज रखेंगे जोजिला टनल, श्रीनगर, जम्मू रिंग रोड की आधारशिला, किशनगंगा पनबिजली परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर राज्य के तीनों क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ साथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

जोजिला टनल की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री लेह में रिमोर्ट कंट्रोल के माध्यम से श्रीनगर-कारगिल-लेह हाईवे पर दक्षिण एशिया की सबसे लंबी 14.50 किलोमीटर की जोजिला टनल की आधारशिला रखेंगे। करीब 6,800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी दो तरफा यातायात सुविधा वाली सुरंग होगी। इससे लद्दाख क्षेत्र सड़क मार्ग से देश से बारहों महीने जुड़ा रहेगा ही, साथ ही सामरिक दृष्टि से भी राष्ट्र की सामरिक ताकत बढ़ेगी। सरकार ने जानकारी दी है कि जोजिला सुरंग में सभी अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों और सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसमें ट्रांसवर्स वेंटिलेशन प्रणाली के साथ अबाधित बिजली आपूर्ति, सुरंग में आपातस्थिति में प्रकाश की सुविधा, सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग, अधिक ऊंचाई के वाहनों की पहचान, सुरंग रेडियो प्रणाली, ट्रैफिक जाम से जुड़े उपकरण और विविध प्रकार के संदेश संकेतक इत्यादि शामिल होंगे।

पनबिजली परियोजना का लोकार्पण

श्रीनगर में एसकेआईसीसी में प्रधानमंत्री श्रीनगर रिंग रोड की आधार रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री बांदीपुरा जिले में 330 मेगावाट किशनगंगा पनबिजली परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पनबिजली परियोजना के उद्घाटन पर चिंता जताई है। पाकिस्तान ने कहा कि दोनों देशों के बीच विवाद सुलझे बिना इसका उद्घाटन सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा।

एनएचपीसी की तरफ करीब 5750 करोड़ की राशि से बनी परियोजना में 110 मेगावाट की तीन टरबाइन शामिल हैं। तीनों टरबाइन का सफल परीक्षण 30 मार्च 2018 को पूरा किया जा चुका है। परियोजना से जम्मू कश्मीर को 12 फीसदी मुफ्त बिजली मिलेगी।

रिंगरोड परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में शनिवार को ही श्रीनगर और जम्मू में रिंगरोड परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। इस पर 3,884 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। मोदी जोजिला सुरंग पर काम आरंभ किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन लेह के जीवे-त्साल में होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

श्रीनगर, लेह और जम्मू में भाजपा नेता करेंगे पीएम का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शनिवार को होने वाले रियासत के एक दिवसीय दौरे के लिए भाजपा नेताओं की टीम लेह से श्रीनगर और जम्मू में पीएम का स्वागत करेगी। इसके लिए नेताओं को संबंधित स्थलों पर भेजा चुका है।

श्रीनगर रिंगरोड 42.1 किलोमीटर लंबी

श्रीनगर रिंगरोड 42.1 किलोमीटर लंबी होगी। यह पश्चिम श्रीनगर में गलंदर को सुंबल से जोड़ेगी। साथ ही श्रीनगर से करगिल और लेह के लिए एक नया मार्ग भी उपलब्ध कराएगी जो यात्रा के समय को कम करेगा। इसकी लागत 1,860 करोड़ रुपये होगी।

जम्मू की रिंगरोड 58.25 किलोमीटर

जम्मू की रिंगरोड 58.25 किलोमीटर लंबी होगी। यह पश्चिमी जम्मू में जगती को रायामोड़ से जोड़ेगी। इसकी लागत 2,023.87 करोड़ रुपये होगी। इसके रास्ते में आठ बड़े पुल, छह फ्लाईओवर, दो सुरंग और चार डक्ट होंगे

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत