न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं भी चौकीदार' : विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 500 जगह पर लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 'मैं भी चौकीदार (Main Bhi Chowkidar)' कार्यक्रम के जरिए करीब 500 जगहों पर मौजूद लोगों से सीधे बात करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Mar 2019 9:26:28

'मैं भी चौकीदार' : विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 500 जगह पर लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 'मैं भी चौकीदार (Main Bhi Chowkidar)' कार्यक्रम के जरिए करीब 500 जगहों पर मौजूद लोगों से सीधे बात करेंगे। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में 'मैं भी चौकीदार' अभियान को समर्थन देने वाले देशभर के सैकड़ों पेशेवर, कारोबारी और अन्य लोग इसमें हिस्सा लेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 5000 लोगों हिस्सा ले सकते है।

pm narendra modi,mai bhi chowkidar,bjp campaign,lok sabha election 2019,bjp

पीएम मोदी को सुनने के लिए विशेष व्यवस्था

- देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दिल्ली के सभी लोकसभा क्षेत्रों में भी पीएम मोदी को सुनने की विशेष व्यवस्था की गई है।

- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, सांसदों व अन्य लोगों के साथ बैठकर पीएम का संबोधन सुनेंगे। इस दौरान कुछ लोगों को पीएम से सवाल करने या उनके सवालों का जवाब देने का मौका भी मिलेगा।

- विभिन्न राज्यों के सीएम और नेता भी स्थानीय जगहों से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

- हरियाणा के सीएम जहां इस कार्यक्रम में गुड़गांव से हिस्सा लेंगे, वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के आरबीएस कॉलेज से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

- हरियाणा में जहां करीब 16 जगहों पर इस कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की गई है, वहीं यूपी में लगभग सभी जिलों में इसकी व्यवस्था की गई है।

- पार्टी ने अपने सभी मौजूदा सांसदों और प्रत्याशियों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने को कहा है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर 'चौकीदार चोर है' कहकर पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में बीजेपी ने अक्रामक तरीके से इन आरोपों का जवाब देने का फैसला किया और 'मैं भी चौकीदार' अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल के साथ 'चौकीदार' जोड़ लिया था।

pm narendra modi,mai bhi chowkidar,bjp campaign,lok sabha election 2019,bjp

‘मैं भी चौकीदार’ के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के जवाब में भारतीय युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी (सोशल मीडिया) वैभव वालिया ने बताया, 'सोशल मीडिया पर शनिवार को हमने ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया जिसको लेकर कुछ घंटों के भीतर ट्विटर पर एक लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट किए हैं।' उन्होंने बताया इस अभियान का मकसद लोगों खासकर युवाओं को इस बारे में जागरूक करना है कि इस सरकार में रोजगार को लेकर कुछ नहीं हुआ। सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। वालिया ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'कई रिपोर्ट में यह बात सामने आ चुकी है कि नए रोजगार प़ैदा होने की बजाय इस सरकार में नौकरियां खत्म हो गईं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों के स्तर पर पकौड़े तलने और चौकीदार बनने की बात हो रही है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल