न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संकल्प पत्र' - राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अंत्योदय हमारा दर्शन और सुशासन मंत्र है : पीएम मोदी

संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे, तब सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 2:43:40

'संकल्प पत्र' - राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अंत्योदय हमारा दर्शन और सुशासन मंत्र है : पीएम मोदी

लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे, तब सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि घोषणापत्र में तीन प्रमुख बातों का उल्लेख है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय दर्शन है और सुशासन मंत्र है। वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने वादा किया कि आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है, इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे। पीएम (PM Modi) ने कहा कि जो काम 50-60 के कालखंड में होना चाहिए था, वह हमें 2014 में करना पड़ा। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश है। विकास को जन आंदोलन बनाएंगे। दिल्ली के एसी कमरों में बैठकर गरीबी को परास्त नहीं किया जा सकता है। गरीब ही गरीबी को दूर कर सकता है और उन्हें सशक्त बनाना होगा। पीएम ने कहा कि मैं बदलाव को बारीकी से देखता हूं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को दूर करने में हमें सफलता मिली है। शासन व्यवस्था में कई रिफॉर्म्स किये हैं। हमारा संकल्प पत्र सुशासन पत्र भी है और राष्ट्र की सुरक्षा और खुशहाली का संकल्प पत्र भी है। 2047 में देश विकासशील से विकसित बने यह कोशिश है। इसकी नींव अभी रखनी होगी।

पीएम मोदी ने कहा, ‘’अपने इस कार्यकाल में हमने सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन चलाया। अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, वो संकल्प पत्र में लेकर आए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘’देश का विकास करने के लिए विकास को जन आंदोलन बनाने की जरुरत है और इसका सफल प्रयोग ‘स्वच्छता’ है। आज स्वच्छता एक जन आंदोलन बन गई है।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत