न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर पहुंचे पीएम मोदी, 2100 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर पहुंच चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jul 2018 1:45:57

जयपुर पहुंचे पीएम मोदी, 2100 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर पहुंच चुके हैं। जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में प्रधानमंत्री-लाभार्थी जनसंवाद रैली को भी संबोधित करेंगे। यहां वह 2,100 करोड़ रुपए की 13 शहरी आधारभूत परियोजनाओं की नींव रखेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम केंद्र सरकार की 7 और राज्य सरकार की 5 योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे।

13 शहरी आधारभूत परियोजनाओं की नींव रखेंगे

इन योजनाओं में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य शामिल हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रैली में प्रजेंटेशन देंगी। जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पीएम नींव रखेंगे उनमें पुराने उदयपुर के लिए एकीकृत संरचना पैकेज, अजमेर के लिए एलिवेटेड रोड परियोजना, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ़, सीकर एवं माउंट आबू में जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजना, धौलपुर, नागौर, अलवर एवं जोधपुर में एसटीपी का उन्नयन परियोजना, बूंदी, अजमेर एवं बीकानेर जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत परियोजना, कोटा में दशहरा मैदान चरण-दो परियोजनाएं शामिल हैं।

करीब ढ़ाई लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

राज्य सरकार ने लोगों को अमरूदो का बाग स्टेडियम तक लाने के लिए 5,579 बसों का इंतजाम किया हुआ है। यहीं पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। एक आदेश के अनुसार सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग 33 जिलों से राज्य की राजधानी तक लोगों को लाने पर 722.53 लाख रुपए खर्च करेगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, सीआर चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व अर्जुन मेघवाल भी मोदी के साथ विमान से जयपुर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत