न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिदनापुर : रैली के दौरान पंडाल गिरने से 25 घायल, भाषण समाप्त होते ही अस्पताल मिलने पहुंचे पीएम

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हादसा हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jul 2018 4:13:13

मिदनापुर : रैली के दौरान पंडाल गिरने से 25 घायल, भाषण समाप्त होते ही अस्पताल मिलने पहुंचे पीएम

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हादसा हो गया। पीएम के भाषण के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे 25 लोग जख्मी हो गए। मोदी ने जैसे ही पंडाल गिरते देखा, भाषण रोक दिया और अपनी हिफाजत में लगे एसपीजी जवानों को फौरन मदद के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मिट्टी गीली होने की वजह से यह हादसा हुआ। मिदनापुर जिले​ में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भाषण समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मिदनापुर के जिला अस्पताल में घायल समर्थकों से मिलने पहुंचे। एक घायल युवती को दिलासा देते हुए मोदी ने कहा- ''बहुत हिम्मत है बेटा तुम्हारे में। अगर हिम्मत रहेगी तो तुम एकदम ठीक हो जाओगी।'' इसी दौरान दूसरी घायल युवती से जब मोदी हालचाल लेने पहुंचे तो उसने ऑटोग्राफ मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उसे ऑटोग्राफ भी दिया।

घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुछ भाजपा समर्थकों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता ने ट्वीट कर लिखा, 'हम मिदनापुर की रैली में सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। राज्य सरकार उन्हें हर तरह की चिकित्सा सेवा मुहैया कराएगी।

मोदी ने इससे पहले रैली में तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- "माटी और मानुष की बातें करने वालों की असलियत अब सामने आ गई। ये लोग सिंडिकेट बनाकर आपको लूट रहे हैं। ये सिंडिकेट जबरन वसूली कर रहा है। किसानों का हक छीन रहा है। आज पश्चिम बंगाल का आम नागरिक सामान्य जीवन मुश्किल से जी रहा है। यहां पूजा भी मुश्किल में है। सिंडिकेट की मर्जी के बिना पश्चिम बंगाल में कुछ भी करना मुश्किल है। पश्चिम बंगाल की सरकार आपके लिए काम नहीं कर रही है।"

मोदी ने ममता का आभार जताया

"मैं ममता दीदी का बहुत आभारी हूं। आज मेरे स्वागत में उन्होंने हजारों झंडे और पोस्टर्स लगाए। मैं इसलिए भी उनका आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने हाथ जोड़कर मेरा स्वागत किया।" मोदी के दौरे से ठीक पहले शहर में तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के कई पोस्टर्स लगवा दिए थे। भाजपा का आरोप है कि ये पोस्टर्स, झंंडे और बैनर इसलिए लगवाए गए ताकि भाजपा को मोदी के पोस्टर्स के लिए जगह ना मिले। तृणमूल ने आज यहां सभाएं भी रखीं, ताकि मोदी की रैली में कम से कम लोग पहुंचें।

केंद्र सरकार किसानों की सरकार

मोदी ने कहा- "भाजपा सरकार लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए काम कर रही है। अभी हाल ही में हमारी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया, जो पश्चिम बंगाल के किसानों को भी बहुत बड़ी ताकत देने वाला है। हमने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। हम 22 हजार किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों की सरकार है।"

भाजपा का बंगाल में बढ़ा है जनाधार, दूसरे नंबर की पार्टी बनी

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में 16.80% वोट और दो सीटें मिलीं थीं। इसके बाद से भाजपा को राज्य में विस्तार की संभावनाएं दिखीं। इसकी झलक उपचुनावों में भी दिखी। उलुबेरिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को 23.29% वोट मिले। 2014 में यहां उसे 11.5% वोट मिले थे। नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर 2016 में जहां भाजपा को 13% वोट मिले थे, यहां उपचुनाव में 20.7% वोट मिले। वहीं, लेफ्ट और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कमी आई। कोंतई विधानसभा उप-चुनावों में भाजपा 30% वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल