न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे PM मोदी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जापान के ओसाका शहर में 28-29 जून को होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 8:30:34

G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे PM मोदी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जापान के ओसाका शहर में 28-29 जून को होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बुधवार को जापान जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जी-20 में शिखर सम्मेलन में बहुपक्षवाद में सुधार के लिए भारत के मजबूत समर्थन पर जोर देंगे, जो नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी छठी बार इस बैठक में शामिल होंगे। भारत अब तक सभी जी-20 शिखर सम्मेलनों में शिरकत करता आया है वहीं, 2022 में वो इसकी मेजबानी भी करेगा। पीएम मोदी इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई राष्ट्र अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

रवानगी से पहले पीएम मोदी ने कही यह बात

रवानगी से पहले अपने बयान में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आतंकवाद जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए आम प्रयास जैसे मुद्दे उनके एजेंडे में शीर्ष पर होंगे। पीएम मोदी ने कहा,‘शिखर सम्मेलन बहुपक्षवाद में सुधार के लिए हमारे मजबूत समर्थन को दोहराने और सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा, जो आज की तेजी से बदलती दुनिया में नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा कि दो दिवसीय ओसाका शिखर सम्मेलन 2022 में जी -20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के वास्ते भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जब हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ वर्ष में एक नए भारत की शुरूआत करेंगे।

'प्रमुख साझेदार देशों के नेताओं के साथ बैठक की उम्मीद है'

पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन के इतर उन्हें द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रमुख साझेदार देशों के नेताओं के साथ बैठक की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'मैं सम्मेलन के इतर रूस, भारत और चीन (आरआईसी) की अनौपचारिक बैठक की मेजबानी करने के लिए भी उत्सुक हूं, और मैं ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) और जेएआई (जापान,अमेरिका और भारत) नेताओं की अगली अनौपचारिक बैठकों में भी भाग लूंगा।’

इन मुद्दों पर सम्मेलन में होगी चर्चा

सम्मेलन इस बार जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है वह है - वैश्विक अर्थव्यवस्था, कारोबार और निवेश, नवोन्मेष यानी इनोवेशन, पर्यावरण व ऊर्जा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, विकास और स्वास्थ्य। डिजिटल इकोनॉमी, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस, समावेशी और सतत विकास वाली दुनिया, ऊर्जा और पर्यावरण, सोसाइटी 5.0, बेहतर गुणवत्ता का ढांचागत विकास, वैश्विक स्वास्थ्य, आयु वृद्धि, जलवायु परिवर्तन तथा समुद्र में बढ़ती प्लास्टिक की समस्या।

जी-20 के सदस्य देशों में कौन-कौन शामिल है?

जी-20 के सदस्य देशों में भारत, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत