न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी आज करेंगे PM-KISAN योजना की शुरुआत, किसानों के खाते में जाएंगे 2000 रुपये

रविवार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से PM-KISAN योजना शुरुआत करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Feb 2019 7:59:13

पीएम मोदी आज करेंगे PM-KISAN योजना की शुरुआत, किसानों के खाते में जाएंगे 2000 रुपये

रविवार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से PM-KISAN योजना शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को पहली किश्त के दो हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों को साल तीन किश्त के जरिए 6 हजार रुपये दिया जाएंगे। ये राशि बैंकों से सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाएगी। गोरखपुर स्थित फर्टीलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मैदान में प्रधानमंत्री मोदी PM-KISAN स्कीम का बटन दबाकर उद्घाटन करेंगे। इसके जरिये एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये की पहली किश्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस मौके पर वह किसानों के साथ मन की बात भी करेंगे। कृषि मंत्रालय के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा किसानों की अलग-अलग राज्यों में इस योजना के तहत जोड़ा जा चुका है।

कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अब तक उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने सबसे ज्यादा लाभार्थी किसानों की पहचान की है। केरल, पंजाब और ओडिशा ने भी अच्छी प्रगति दिखाई है लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने अब तक काफी कम लाभार्थी किसानों की पहचान की है। ये महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल ने अब तक एक भी किसान का नाम पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। फिलहाल इस योजना को पूरे देश मैं लागू करने की तयारी कर ली गयी है और इस बारे में कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ज़रूरी एडवाइजरी जारी कर दी है।

बता दें 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा था कि छोटे और सीमांत किसानों को निश्चित आय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक की छोटी जोत वाले किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह आय सहायता 2,000 रुपये प्रत्येक की तीन समान किस्तों में लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में सीधे ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस कार्यक्रम का वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा किया जाएगा।

pm narendra modi,pm kisan yojana,gorakhpur,pm up visit,first installment of pm kisan yojna

योजना को कामयाब बनाने के लिए सरकार की तैयारियां

इस योजना को कामयाब बनाने के लिए सरकार ने खासी तैयारियां की हैं। इसके लिए सभी मुख्यमंत्रियों, कृषि मंत्रियों, सासंदों और विधायकों को मन की बात सुनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी केंद्रीय मंत्रियों को महत्वपूर्ण जगहों जैसे की कृषि विज्ञान केंद्र, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज पर तैनात रहने के लिए कहा गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दिल्ली के पुसा कॉम्लेक्स पर रहेंगी। पीएम किसान योजना के लिए निर्मला सीतारमण बेंगलुरू में रहेंगी। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद पटना में, रामविलास पासवान कोलकाता में, जेपी नड्डा लखनऊ में और गजेंद्र शेखावत भुवनेश्वर में रहेंगे।

पीएम मोदी की मन की बात

पीएम मोदी की मन की बात का यह 53वां एपिसोड होगा। अगर आचार संहिता लागू हो जाती है तो इसे प्रधानमंत्री के इस कार्यकाल की आखिरी मन की बात माना जाएगा। लिहाजा पीएम इस 'मन की बात' को यादगार बनाना चाहेंगे। यदि आचार संहिता लागू नहीं होती है तो 3 मार्च को मन की बात का आखिरी एपिसोड होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत