न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : साढ़े सात महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम

देश की राजधानी में पेट्रोल का दाम पिछले साढ़े सात महीने के ऊंचे स्तर पर चला गया है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.21 रुपये प्रति लीटर हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 July 2019 2:34:41

दिल्ली : साढ़े सात महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम

देश की राजधानी में पेट्रोल का दाम पिछले साढ़े सात महीने के ऊंचे स्तर पर चला गया है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.21 रुपये प्रति लीटर हो गया। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे, जबकि कोलकाता में 17 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। हालांकि डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल के दामों में 29 नवंबर 2018 के बाद का यह सबसे ऊंचा स्तर है। 29 नवंबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.24 रुपये प्रति लीटर था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार चारों महानगरों की बात करे तो दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.21 रुपये, 75.55 रुपये, 78.82 रुपये और 76.03 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वही डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर रहे।

गौरतलब है कि इसी महीने के आरंभ में पांच जुलाई को आम बजट 2019-20 संसद में पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और सड़क व अवसंरचना उपकर में क्रमश: एक-एक रुपये की वृद्धि की घोषणा की। इस तरह कर में दो रुपये की वृद्धि की घोषणा के अगले ही दिन देशभर में पेट्रोल और डीजल के भाव में तकरीबन 2.50 रुपये का इजाफा हो गया।

मौजूदा वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण हो रही है। हालांकि इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी की रिपोर्ट में अगले साल तेल की आपूर्ति मांग से ज्यादा रहने की संभावना जाहिर किए जाने के कारण कच्चे तेल के भाव में जारी तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, लेकिन बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 66 डॉलर प्रति डॉलर के ऊपर ही बना हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन