न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द 80 रुपए/लीटर हो जाएगा पेट्रोल, डीजल के दामों में भी लगेगी आग

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) आगे आने वाले कुछ दिनों में महंगा होने वाला है। क्रूड की चढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price) में तेजी आने की आशंका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Sep 2019 2:44:17

जल्द 80 रुपए/लीटर हो जाएगा पेट्रोल, डीजल के दामों में भी लगेगी आग

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) आगे आने वाले कुछ दिनों में महंगा होने वाला है। क्रूड की चढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price) में तेजी आने की आशंका है। एक रिपोर्ट की मानें तो पेट्रोल की कीमतें 80 रुपए के पार जा सकती है। वहीं, डीजल के दाम 70 रुपए तक जाने की संभावना है। दरहसल, क्रूड (Crude) की कीमतों में तेजी की वजह सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको की यूनिट पर ड्रोन हमला है। हमले के बाद कंपनी ने कच्‍चे तेल का उत्‍पादन में हल्की गिरावट आई है। इससे विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में उत्पादन सामान्य होने की संभावना है। लेकिन, कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

सीनियर एनालिस्ट अजय केडिया के मुताबिक, 2 साल में कच्चे तेल की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव रहा है। अब क्रूड फिर से 2 साल की ऊंचाई पर है तो इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद रोजाना 5.7 मिलियन बैरल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जो कि दुनिया की कुल सप्लाई का 5% है। सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमतों में आगे और उछाल आने की संभावना है। अक्टूबर में ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर/बैरल छू सकता है। अमेरिका-चीन और सऊदी-ईरान के बीच ऐसे ही तनातनी जारी रहती है तो इसका सीधा असर ग्लोबल करेंसी पर पड़ेगा। इससे रुपया का भी कमजोर होना तय है। अगर रुपया कमजोर होगा और दूसरी तरफ क्रूड चढ़ेगा तो पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी जारी रह सकती है।

केडिया के मुताबिक, दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से भी कीमतों पर असर पड़ेगा। पिछले एक हफ्ते में रुपए में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन, वो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर डालने के लिए काफी नहीं है। केडिया के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपए या उससे ज्यादा का इजाफा हो सकता है।

बता दे, जुलाई 2017 में कच्चा तेल 62 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा था। जून 2019 के बाद की बात करें तो कच्चे तेल की कीमत में 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (यूएस वैस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट) की कीमत भी इन दिनों 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जून के बाद से डब्ल्यूटीआई क्रूड 30 फीसदी महंगा हुआ है। आसार हैं कि दिसंबर अंत तक कच्चे तेल की कीमतें 72 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के बजाए बढ़ने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत