न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में पहली बार डीजल हुआ पेट्रोल से महंगा, जानें आपके शहर में कितना हुआ भाव

पिछले 17 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन आज 18वें दिन पेट्रोल नहीं सिर्फ डीजल के दाम बढ़े हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 9:10:24

भारत में पहली बार डीजल हुआ पेट्रोल से महंगा, जानें आपके शहर में कितना हुआ भाव

पिछले 17 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन आज 18वें दिन पेट्रोल नहीं सिर्फ डीजल के दाम बढ़े हैं। बुधवार को डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही डीजल के दाम देश में पहली बार पेट्रोल से आगे निकल गए है। अब दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले 18 दिनों में डीजल की कीमत में 10.48 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जबकि पेट्रोल भी 8.50 रुपये महंगा हुआ है।

गौरतलब है कि दूसरे देशों में अक्सर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा रखी जाती है। इसकी वजह यह है कि इसकी उत्पादन लागत पेट्रोल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ही होती है। लेकिन भारत में सरकारें अभी तक सब्सिडी और टैक्स के द्वारा इसे सस्ता रखने का प्रयास करती रही हैं, क्योंकि यह खेती, ट्रांसपोर्ट, बिजली जैसे बेहद जरूरी कामों में इस्तेमाल होता है।

इसके साथ ही डीजल और पेट्रोल की कीमतों में अंतर होने की वजह ये होती थी कि पेट्रोल के मुकाबले डीजल पर राज्य और केंद्र की तरफ से कम टैक्स लगाती थीं। लेकिन अक्टूबर 2014 में डीरेगुलेशन के बाद दोनों के बीच का अंतर काफी कम होता चला गया और अब तो डीजल की कीमत पेट्रोल से ऊपर जा चुकी है। हालांकि, अन्य राज्यों में डीजल अभी भी पेट्रोल से सस्ता है। दरअसल, दिल्ली में पेट्रोल पर 64% टैक्स लगता है और डीजल पर 63% टैक्स लगता है। टैक्स लगभग एक बराबर लगने की वजह से ये कीमतों का अंतर लगभग खत्म हो गया है।

मोदी सरकार ने डीजल पर लगाए ज्यादा टेक्स

असल में सरकारों की लगातार यह सोच रही है कि पेट्रोल और डीजल में कीमत के अंतर को कम किया जाए। इसकी वजह यह है कि दोनों पर लागत लगभग एकसमान होती है और डीजल सस्ता बेचने के लिए सरकार को सब्सिडी देनी पड़ती है। डीजल पर सब्सिडी देने के पीछे यह कल्याणकारी सोच थी कि इसका इस्तेमाल एग्रीकल्चर, ट्रांसपोर्ट, बिजली जैसे जरूरी सेक्टर में होता है, इसलिए इस पर राहत दी जाए। लेकिन यूपीए सरकार में इस सब्सिडी का बोझ काफी ज्यादा हो गया था, जिसके बाद डीजल और पेट्रोल की कीमत में अंतर कम करने की बात की जाने लगी। तो मोदी सरकार ने पेट्रोल के मुकाबले डीजल पर ज्यादा टैक्स बढ़ा-बढ़ा कर दोनों की कीमत बराबर कर दी है।

डीजल की कीमतों के बढ़ने से चौतरफा असर होता है। ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ जाती है और महंगाई भी बढ़ने लगती है। डीजल के दामों में बढ़ने से आम जनता पर दोहरी मार पड़ती है। एक तरफ ट्रांसपोर्ट के लिए ज्यादा किराया देना पड़ता है और महंगे सामान खरीदने पड़ते है। इसका ऑटो सेक्टर की बिक्री पर भी काफी गंभीर असर पड़ता है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...

शहर का नाम - पेट्रोल/रुपये लीटर - डीजल/रुपये लीटर


दिल्ली - 79.76 - 79.88
मुंबई - 86.54 - 78.22
चेन्नै - 83.04 - 77.17
कोलकाता - 81.45 - 77.06
नोएडा - 80.57 - 72.03
रांची - 79.78 - 75.91
बेंगलुरु - 82.35 - 75.96
पटना - 82.79 - 76.90
चंडीगढ़ - 76.76 - 71.40
लखनऊ - 80.46 - 71.94

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका