न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 6ठे दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जारी रहेगी बढ़ोतरी

देश की राजधानी समेत पूरे भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार 6ठे दिन भी बढ़ोतरी की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jul 2019 10:33:36

लगातार 6ठे दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जारी रहेगी बढ़ोतरी

देश की राजधानी समेत पूरे भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार 6ठे दिन भी बढ़ोतरी की गई। पिछले पांच दिन में लगभग 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी झेल रहे आम उपभोक्ता को आज उस वक्त फिर झटका लगा जब इन चीजों में 4 से लेकर 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया। तेल कम्पनियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी अभी और भी सम्भव है क्योंकि आयात हो रहे क्रूड ऑयल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मंगलवार 2 जुलाई को देश में पेट्रोल व डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल 4.8 पैसे तक वहीं डीजल 6 पैसे तक महंगा हुआ है।

इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसारए देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 70.51 रुपये प्रति लीटरए वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 64.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सोमवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 72.75 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 7 पैसे महंगा होकर 66.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 76.15 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी 4 पैसे महंगा होकर 67.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 73.19 रुपये प्रति लीटर हो गया तो वहीं डीजल सोमवार के भाव 67.96 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। नोएडा में पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 70.35 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी 3 पैसे मंहगा होकर 63.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 4 पैसे महंगा हो गया और इसके भाव 70.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गए। वहीं यहां डीजल भी 3 पैसे महंगा होकर 63.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रोज़ाना सुबह 6 बजे से लागू होती हैं नई कीमतें

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती है। गौरतलब है कि कीमतों को तय करने के लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है, इसके अलावा रुपये और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका