न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल के दाम आज उच्चतम स्तर पर, तोड़ा सितंबर 2013 का रिकॉर्ड

देश भर में पैट्रोल-डीजल के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। अब दोनों ही नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Apr 2018 2:16:18

पेट्रोल-डीजल के दाम आज उच्चतम स्तर पर, तोड़ा सितंबर 2013 का रिकॉर्ड

देश भर में पैट्रोल-डीजल के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। अब दोनों ही नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। रविवार को पैट्रोल की कीमत 74.40 रुपए लीटर हो गई जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार आने के बाद से अबतक सबसे ज्यादा कीमत है। वहीं डीजल 65.65 रुपए लीटर पहुंच गया है।

रविवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पैट्रोल-डीजल के दामों में 19 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। इसकी वजह पूछने पर तेल कंपनियों के अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में रेट बढ़ने की बात कही। इससे पहले शनिवार को पैट्रोल के रेट 13 पैसे और डीजल 15 पैसे बढ़े थे। गौरतलब है कि पैट्रोलियम मंत्रालय ने एक्साइ़ज ड्यूटी घटाने की मांग की थी, लेकिन फरवरी में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया।

इंडियन ऑयल की वैबसाइट के अनुसार मुंबई में पैट्रोल 82.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 4 महानगरों में चेन्नई इस मामले में दूसरे नबंर पर है। यहां पर दाम 77.19 रुपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में यह क्रमशः 77.10 रुपए प्रति लीटर है। एन.सी.आर. रीजन की बात करें तो फरीदाबाद में 75.16 रुपए, गुड़गांव में 74.92 रुपए, नोएडा में 75.69 रुपए और गाजियाबाद में 75.58 रुपए प्रति लीटर है।

दिल्ली में डीजल की क़ीमत 65.65 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ है। 7 फरवरी को डीजल 66 रुपए 22 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया था। सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है, जो 70 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 69.91 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में 68.35 रुपए और चेन्नई में यह 69.27 रुपए प्रति लीटर रही।

पैट्रोल फिलहाल 74.40 रुपए लीटर पहुंच गया है जो 14 सितंबर 2013 के बाद से अबतक की सबसे ज्यादा कीमत है। तब रेट 76.06 रुपए लीटर हो गया था। वहीं अब डीजल का रेट 65.65 रुपए लीटर है जो अबतक सबसे ज्यादा है। 2014-2016 के बीच वित्त मंत्री द्वार पूरे 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा चुकी है, वहीं टैक्स में कटौती सिर्फ एक बार अक्टूबर में की गई थी और वह भी सिर्फ दो रुपये की। बता दें कि साउथ एशियन देशों में भारत में पैट्रोल-डीजल का रीटेल प्राइस सबसे ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता