न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

90 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने भी छुआ नया रिकॉर्ड

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Sep 2018 8:18:28

90 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने भी छुआ नया रिकॉर्ड

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जहा पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 22 पैसे की वृद्धि हुई थी वही आज यानि शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल के दाम 81.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यह अब तक का रिकॉर्ड रेट है।

मुंबई में रुला रहीं कीमतें

शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों ने लोगों को रुलाया। यहां शनिवार को पेट्रोल के दाम 34 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद पेट्रोल के दाम यहां 89.01 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। वहीं 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में डीजल के दाम शनिवार को 78.07 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। बता दें कि शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे यहां पेट्रोल 88.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को 77.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था।

अभी और बढ़ने की आशंका

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

यह है कंपनियों का तर्क

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।

petrol,diesel,price,price hike

100 रुपये या इससे ज्यादा का पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा कैशबैक

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं लेकिन इसी बीच एक राहत की खबर यह है कि आप 100 रुपये का पेट्रोल भरवाकर 40 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे मिलेगा 40 रुपये का डिस्काउंट?

- सबसे पहले आपको बता दें कि यह ऑफर इंडियन ऑयल की ओर से मिल रहा है, हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी पेट्रोल पंप पर यह ऑफर मिल रहा है।
- दरअसल यह ऑफर डिजिटल वॉलेट फोनपे एप की ओर से मिल रहा है।
- इस ऑफर के तहत पेट्रोल भरवाकर आपको फोनपे ऐप से पेमेंट करना होगा।
- इसके बाद आपको 100 रुपये या इससे ज्यादा के पेमेंट पर 40 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- यह कैशबैक आपको 10 बार पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा यानि अगर आप 10 बार तक फोनपे पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा। इसके बाद नहीं मिलेगा। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक है। साथ ही इसकी शर्त यह भी है आप 1 दिन में एक में एक बार ही कैशबैक ले सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत