न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमने 1 परमाणु बम गिराया तो भारत हमें 20 बम गिराकर खत्म कर देगा : परवेज मुशर्रफ

यूएई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने कहा कि अगर पाकिस्तान (Pakistan)ने एक बम गिराया तो भारत हमें 20 परमाणु गिराकर खत्म कर सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 7:54:27

हमने 1 परमाणु बम गिराया तो भारत हमें 20 बम गिराकर खत्म कर देगा : परवेज मुशर्रफ

यूएई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने कहा कि अगर पाकिस्तान (Pakistan)ने एक बम गिराया तो भारत हमें 20 परमाणु गिराकर खत्म कर सकता है। मुशर्रफ ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के संबंध फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। परमाणु हमला नहीं होगा। अगर हम भारत पर एक परमाणु बम से हमला करते, तो भारत हमें 20 बमों से हमला करके खत्म कर सकता है। तब एकमात्र उपाय यह है कि हमें पहले उन पर 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वे हमें 20 बमों से न मार सकें। क्या आप पहले 50 बमों के साथ हमला करने के लिए तैयार हैं?'

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का बयान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के एक सप्ताह के बाद आया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के तुरंत बाद जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली थी।

बता दें, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा की घटना में पाकिस्तान का हाथ होने से इन्कार करते हुए कहा था कि बिना किसी सुबूत के क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि आखिर इस घटना से पाकिस्तान को क्या फायदा है? जब पाकिस्तान स्थिरता की ओर जा रहा है। जब युद्ध के कारण हजारों पाकिस्तानी मारे गए हैं। फिर ऐसी घटना से पाकिस्तान को क्या फायदा है।'

इमरान खान ने कहा था कि हमारी जमीन से कोई वहां जाकर हमला नहीं किया। फिर भी किसी किस्म की आप तहकीकात करना चाहें तो हम तैयार हैं। पाकिस्तान की संलिप्तता का आप सुबूत देंगे तो गारंटी देता हूं कि मैं एक्शन लूंगा। इमरान खान ने यह भी कहा था कि अगर भारत युद्ध करेगा तो पाकिस्तान सोचेगा नहीं बल्क जवाब देगा। क्योंकि पाकिस्तान के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि युद्ध शुरू करना आसान है, यह इंसान के हाथ में है, मगर युद्ध खत्म करना इंसान के हाथ में नहीं होता। यह मसला आखिर में डॉयलाग से हल होगा। इसके बाद रविवार को इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से ‘शांति लाने को एक मौका देने' की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘कायम' रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को ‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी' उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘तत्काल' कार्रवाई की जायेगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे।' खान ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘शांति को एक मौका' देना चाहिए।

इसके साथ ही रविवार को पाकिस्तान (Pakistan)के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने नरेंद्र मोदी (PM Modi)से ‘शांति लाने को एक मौका देने' की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘कायम' रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack)पर पाकिस्तान को ‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी' उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘तत्काल' कार्रवाई की जायेगी। इमरान खान का बयान राजस्थान में पीएम मोदी की उस रैली के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में आम सहमति है। आतंकवाद के दोषियों को दंडित करने के लिए हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस बार हिसाब होगा और बराबर होगा। यह बदला हुआ भारत है, इस दर्द को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जानते हैं आतंकवाद को कैसे कुचलना है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत