न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरः शोपियां में 35 छात्रों से भरी स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, 2 छात्र घायल

जम्मू - कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में बुधवार सुबह पत्थरबाजों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 May 2018 4:24:19

कश्मीरः शोपियां में 35 छात्रों से भरी स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, 2 छात्र घायल

जम्मू - कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में बुधवार सुबह पत्थरबाजों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया। जिसमे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजों ने जावूरा इलाके में रेनबो हाई स्कूल की बस पर पथराव किया। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए हैं। घायल छात्रों को SKIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बस में करीब 35 छात्र सवार थे। शोपियां के एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जावूरा गांव के पास रैनबो इंटरनेशनल स्कूल बस पर पत्थरबाजों ने हमला कर दिया। इसमें दो स्कूल छात्रों को चोट आई है। घायल बच्चों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें एक बच्चा जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी पहचान रेहान गोरसाई के तौर पर हुई है। रेहान दूसरी क्लास का स्टूडेंट है। उसे डॉक्टरों ने विशेष इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया है।

इस हमले पर प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस विवेकहीन और कायराना हरकत के साजिशकर्ताओं को जल्द ही न्याय की जद में लाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्कूल बस पर हमले की निंदा की। उमर ने ट्वीट किया, ‘‘स्कूली बच्चों या पर्यटकों की बसों पर पथराव से इन पत्थरबाजों के एजेंडे को आगे बढ़ाने में कैसे मदद मिलती है? इन हमलों की एकजुट होकर निंदा की जानी चाहिए और मेरा यह ट्वीट इसका हिस्सा है। ’’

पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह पागलपन है कि पत्थरबाजों ने स्कूली बच्चों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इन अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा। नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद मट्टू ने भी घटना की निंदा की और अलगाववादियों पर निशाना साधा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत