न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना : रेलवे ट्रैक पर मिला जेडीयू विधायक के बेटे का शव, हत्या की आशंका

बिहार की राजधानी पटना में जनता दल युनाइटेड (JDU) की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 12:31:47

पटना : रेलवे ट्रैक पर मिला जेडीयू विधायक के बेटे का शव, हत्या की आशंका

बिहार की राजधानी पटना में जनता दल युनाइटेड (JDU) की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उसका शव नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के सामने वाले रेलवे ट्रैक पर मिला था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वहां शव पड़े होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बारे में पता चलते ही रेलवे के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार और रेल एसपी भी पहुंचे।

पटना पुलिस को सुबह के वक्त सूचना मिली कि नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर किसी युवक की लाश पड़ी है। सुबह-सुबह वहां शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

जब शव की शिनाख्त की गई तो पता चला कि लाश जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक की है। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बीमा भारती के परिवार में मातम छा गया। विधायक बीमा भारती का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

patna,jdu,mla,bima bharti,son,body,railway track

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से होगी जांच

मामले पर रेल एसपी का कहना है कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को थोड़ी ही देर में अस्पताल लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों का कहना है कि रुपौली की विधायक के बेटे की हत्या की गई है। विधायक बीमा भारती का भी बेटे की खबर मिलने के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि बीमा भारती रुपौली विधानसभा से जेडीयू विधायक हैं। बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। वो कुछ ही महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल