न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निडर दिखे बाबा रामदेव, न मास्क पहना, न सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान, क्या दवा का है असर?

स्वामी रामदेव जब मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनके साथ पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, इस दवाई पर काम करने वाले प्रोफेसर तोमर और कई अन्य लोग मंच पर मौजूद दिखे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 4:34:16

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निडर दिखे बाबा रामदेव,  न मास्क पहना, न सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान,  क्या दवा का है असर?

कोरोना वायरस को मात देने वाली दवाई पतंजलि ने बना ली है। योग गुरू रामदेव ने आज प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि उन्होंने इस महामारी को मात देने वाली दवा तैयार कर ली है। रामदेव ने कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी लोग दिखे, लेकिन अधिकतर ने कोई मास्क नहीं पहना हुआ था। स्वामी रामदेव जब मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनके साथ पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, इस दवाई पर काम करने वाले प्रोफेसर तोमर और कई अन्य लोग मंच पर मौजूद दिखे। इस दौरान मंच पर अधिकतर लोग बिना मास्क के दिखाई दिए, हालांकि मंच पर मौजूद एक बुजुर्ग वक्ता ने मास्क पहना हुआ था। इसके अलावा मंच पर तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा, लेकिन मंच के सामने दीर्घा में अधिकतर लोग मास्क पहने हुए थे। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा रहा था।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन्स के मुताबिक, सार्वजनिक स्थल या ऐसी जगह जहां पर अधिक लोग हों वहां पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।

साफ है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में योग गुरु रामदेव पूरे आत्मविश्वास के साथ सबके सामने नज़र आए और उन्होंने दावा किया कि जो काम पूरी दुनिया में बड़े-बड़े वैज्ञानिक नहीं कर पाए वो एक हिमालय पर रहने वाले संन्यासी ने कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जब दुनिया में कोरोना वायरस का संकट आया, तभी से हमारी टीम इस काम में जुट गई थी और अब इसमें हमे सफलता मिल गई है साथ ही रामदेव ने भी कहा कि सिर्फ जनता कर्फ्यू के दिन पतंजलि के कामकाज को बंद किया गया, इसके अलावा पूरे लॉकडाउन में इस दवाई पर काम जारी रहा।

रामदेव का दावा है कि इस दवा की क्लिनिकल केस स्टडी में हमने 280 मरीजों को शामिल किया। 100 लोगों के ऊपर क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल की गई। 3 दिन के अंदर 69% मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो गए और 7 दिन के अंदर 100% रोगी ठीक हो गए। यह इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। योगगुरु रामदेव ने कहा कि 7 दिन में 100% लोग ठीक हो गए, हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है। हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है। रामदेव ने कहा कि भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है। हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री