न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय वायुसेना को मिला लापता AN-32 विमान का मलबा, 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग थे सवार

8 दिनों के बाद वायुसेना के लापता विमान एएन-32 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में विमान का का कुछ हिस्सा मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 June 2019 4:11:47

भारतीय वायुसेना को मिला लापता AN-32 विमान का मलबा, 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग थे सवार

8 दिनों के बाद वायुसेना के लापता विमान एएन-32 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में विमान का का कुछ हिस्सा मिला है। विमान के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह विमान 3 जून असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था। इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे।

भारतीय वायु सेना ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि विमान का मलबा एमआई 17 विमान ने ढूंढा। एमआई 17 अभी विमान की लोकेशन के ऊपर है। यह स्थान सियांग जिले के पयूम में स्थित है। वायुसेना अब यह पता लगा रही है कि जो मलबा मिला है वह क्या लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान का ही है। विमान का मलबा लिपो से 16 किलोमीटर उत्तर में मिला है और यह इलाका टाटो के उत्तर पूर्व में स्थित है। जमीन से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर मलबा मिला है। एमआई-17 हेलीकॉप्टर अभी भी मलबे की तलाश में लगे हैं।

रूस निर्मित विमान ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए सोमवार रात 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क दोपहर एक बजे टूट गया। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री यानी कुल मिलाकर 13 लोग सवार थे। लापता विमान एएन-32 को पायलट आशीष तंवर उड़ा रहे थे। तंवर ने सोमवार को 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी तो उसी समय उनकी पत्नी संध्या भी जोरहाट बेस पर तैनात थी। अचानक एक बजे विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का संपर्क टूट गया। संध्या और आशीष की शादी फरवरी 2018 में हुई थी। बीते बुधवार को वायुसेना ने इस विमान की तलाश के लिए एसयू-30 जेट लड़ाकू विमान, सी130 जे, एमआई17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों को लगाया था।

शनिवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने जोरहाट का दौरा किया था। सापता विमान के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने उन अधिकारियों और वायु सेना के कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की, जो भारतीय वायुसेना के विमान में सवार थे।

वायु सेना ने लापता एन-32 के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों के लिए 5 लाख रुपये के ईनाम का एलान किया था। वायुसेना की ओर से यह भी बताया गया था कि विमान की खोज के लिए इसरो के उपग्रहों सहित विभिन्न एजेंसियों के उन्नत तकनीक और सेंसर की मदद भी ली जा रही है। इसके अलावा, सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, अरुणाचल पुलिस और स्थानीय समुदाय भी जमीन पर लापता विमान की खोज में लगे हुए हैं। वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा, "तलाशी अभी भी जारी है लेकिन लापता एएन-32 को अभी तक नहीं ढूढ़ा जा सका है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर