न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज्यसभा में सांसद जया बच्चन का रवि किशन पर हमला- यह शर्मनाक है, जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पहली शिफ्ट में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा है कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 11:29:10

राज्यसभा में सांसद  जया बच्चन का रवि किशन पर हमला-  यह शर्मनाक है, जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पहली शिफ्ट में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा है कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सपा सांसद ने मंगलवार को राज्यसभा में ये बयान दिया। उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी के सांसद रवि किशन पर भी निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कथित साजिश को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले उसी को गटर कह रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करें।

जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से आप पूरे उद्योग की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, उन्होंने इसके खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। आप जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं कर सकते हैं। ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं।

सांसद जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को सीधा रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हमपर निशाना साधा जा रहा है।

जया बच्चन ने कहा कि हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इसे गटर कहा। मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं।

सपा सांसद ने कहा कि इस इंड्रस्टी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई वादे किए गए, लेकिन वो कभी पूरे नहीं हुए। सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के समर्थन में आना चाहिए।

जया बच्चन ने कहा कि ये इंडस्ट्री हमेशा सरकार को मदद देने के लिए आगे आती रही है। सरकार जो भी अच्छा काम करती है हम उसका समर्थन करते हैं। जब कोई आपदा आती है तो बॉलीवुड के ही लोग पैसा देते हैं।

सपा सांसद ने आगे कहा कि मुझे लगता है सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मदद करनी चाहिए। कुछ खराब लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को खराब नहीं कर सकते।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने सोमवार को लोकसभा में ड्रग ट्रैफिकिंग के मसले को उठाया था। बीजेपी सांसद ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। एनसीबी ने कई लोगों को पकड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से बड़े स्तर पर जांच करने की अपील की। रवि किशन ने कहा पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स की तस्करी हो रही है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती