न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अविश्वास प्रस्तावः सुबह 11 बजे से बहस, विपक्ष के तेवर तीखे, वोटिंग शाम 6 के बाद

करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में शुक्रवार को पहली बार मोदी सरकार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 7:53:10

अविश्वास प्रस्तावः सुबह 11 बजे से बहस, विपक्ष के तेवर तीखे, वोटिंग शाम 6 के बाद

करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में शुक्रवार को पहली बार मोदी सरकार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की ओर से पेश अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर 7 घंटे चर्चा चलेगी। शाम 6 बजे के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन जुटाने में विपक्ष से ज्यादा तैयारी सरकार में दिखी। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अलग-अलग बैठकें कर रणनीति तय की।

हालांकि संसद में इस जंग में सरकार की जीत तय है। संख्याबल के आधार पर पहले से ही मजबूत राजग सरकार को अन्नाद्रमुक का समर्थन मिलने और बीजेडी-टीआरएस के मतदान से दूर रहने के फैसले से शक्ति परीक्षण का सस्पेंस खत्म हो गया है। अब विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर बहस के जरिये सरकार को घेर कर दमखम दिखाएगा। शिवसेना के सांसदों ने गुरुवार को यह कह कर सरकार की धड़कनें बढ़ा दीं कि वह सदन में बहस के दौरान ही अपना रुख साफ सकेंगे। इसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिवसेना को मनाया और अब वह अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी। हालांकि बहस के दौरान वह सरकार पर सवाल जरूर खड़े करेगी।

सरकार की जीत तय, लेकिन वार-पलटवार पर रहेंगी निगाहें

विपक्ष को उम्मीद थी कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर सहमत होने से पहले थोड़ा समय लेगी। इससे उसे हमला करने का पूरा मौका मिलेगा, लेकिन सरकार जनता के बीच ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती कि वह शक्ति परीक्षण से बच रही है। लिहाजा, अविश्वास प्रस्ताव पेश होते ही चर्चा और वोटिंग का समय निर्धारित कर दिया गया। विपक्ष का मानना है कि सदन की कार्यवाही के दौरान मोदी सरकार पर हमला बोलने से पूरे देश की नजरें उस पर टिकेंगी। विपक्ष को मनोवैज्ञानिक रूप से इसका फायदा मिलेगा।

पीएम डेढ़ घंटा करेंगे विपक्षी हमले पर पलटवार

संख्याबल का तनाव दूर होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार करने की योजना बनाई है। पलटवार की कमान खुद पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। वह करीब डेढ़ घंटे तक पलटवार के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विपक्ष को घेरेंगे। पीएम ने चर्चा में भाग लेने के लिए मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर, बीरेंद्र सिंह मस्त और हुकुमदेव नारायण यादव का चयन किया है। इनके निशाने पर मुख्य रूप से गांधी परिवार होगा।

अविश्वास के बहाने दमखम दिखाएगा विपक्ष

विपक्ष में मुख्य तौर पर कांग्रेस ने भीड़ की हिंसा, बैंकों से कर्ज लेकर फरार होने वाले उद्यमियों, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिये लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को भाजपा के खिलाफ लामबंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

किसको कितना वक्त

स्पीकर ने चर्चा के लिए सात घंटे का समय निर्धारित किया है। इसमें भाजपा कि हिस्से 3.33 घंटे, कांग्रेस को 38 मिनट, अन्नाद्रमुक को 29 मिनट, बीजेडी को 15 मिनट, शिवसेना को 14 मिनट, टीडीपी को 13 मिनट, माकपा को 7 मिनट, एनसीपी, एलजेपी, एसपी को 6-6 मिनट, अकाली दल, अपना दल समेत 15 दलों को 12 मिनट और अन्य 33 दलों को 26 मिनट मिलेंगे।

कौन किसके साथ

नाराज राजग सहयोगियों को भी साधने में शाह को मिली सफलता

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सहयोगियों और कुछ विपक्षी दलों को साधने की कमान संभाली है। भाजपा सांसदों को किसी भी सूरत में संसद में हाजिर रहने के लिए कहा गया है। वर्तमान में लोकसभा में 534 सदस्य हैं। राजग को 310 सांसदों का समर्थन हासिल है। उसे 37 सदस्यों वाले अन्नाद्रमुक का भी समर्थन मिल गया है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सदस्यों की संख्या 347 हो गई है, जो बहुमत के लिए जरूरी 268 सांसदों से 79 ज्यादा है। 19 सांसदों वाली बीजद और 11 सांसदों वाली टीआरएस ने मतदान से दूर रहने की घोषणा की है। विपक्ष को राजग के सहयोगियों में फूट डालने के लिए शिवसेना से उम्मीद थी। शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात कर स्थिति संभाल ली और विपक्ष की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विपक्ष में संप्रग के 63, तृणमूल कांग्रेस के 34, तेदेपा के 16 सांसद हैं।

समीकरण

सदन में कुल संख्या 533

बहुमत का आंकड़ा 267

एनडीए 315

यूपीए व अन्य 147

पत्ते नहीं खोले 71

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत