न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमानों ने भी भर ली थी उड़ान, लेकिन डर कर वापिस लौट गए

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन को लेकर पाकिस्‍तान की वायुसेना को काफी बाद में समझ आया कि भारतीय जंगी जहाज जगुआर बमबारी कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 1:40:34

पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमानों ने भी भर ली थी उड़ान, लेकिन डर कर वापिस लौट गए

पुलवामा आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया है। भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्‍मद के कैपों पर की गई हवाई कार्रवाई को IAF की पश्चिमी कमांड ने अंजाम दिया। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 3.30 बजे भारत के 12 मिराज 2000 और सुखोई लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर हमला किया। हमले में सुखोई विमान भी इस्तेमाल किए गए। इस हमले के जरिए पाकिस्तान में मौजूद जैश ए मोहम्मद आतंकी ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड नष्ट किए गए। एयरफोर्स के विमानों ने 21 मिनट तक इस हमले में 1 हजार किलो बम गिराए। इसके बाद ये विमान सुरक्षित भारत भी लौटकर आ गए। इस हमले की जानकारी सबसे पहले खुद पाकिस्तान ने दी।

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन को लेकर पाकिस्‍तान की वायुसेना को काफी बाद में समझ आया कि भारतीय जंगी जहाज जगुआर बमबारी कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमान एफ-16 ने शुरुआत में उड़ान तो भरी, लेकिन भारतीय वायुसेना के विमानों के बड़े आकार को जानने के बाद वह वापस लौट आए, क्‍योंकि उन्‍हें पूरा आभास था कि भारतीय वायुसेना उनके विमान को भी नीचे गिरा देगी।

भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के पाक अधिकृत कश्‍मीर (PoK) में हवाई कार्रवाई कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के प्रमुख ठिकानों को तबाह किए जाने के दौरान इस पूरे ऑपरेशन की रिकॉर्डिंग की गई। इस ऑपरेशन के दौरान लड़ाकू विमान जगुआर ने इस पूरे ऑपरेशन को रिकॉर्ड किया।

सूत्रों के अनुसार, एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी में हमला किया। पाकिस्तानी पत्रकारों के मुताबिक इस हमले में 300 आतंकवादी मारे गए हैं। बालाकोट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का शहर है। ये शहर एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्‍मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी मारे गए हैं। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्योरिटी पर कैबिनेट की कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल हुए। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना हाई अलर्ट पर है। अंतराष्ट्रीय सीमा और नियंत्र रेखा के पास वायुसेना के सभी ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के समीप हिंडन एयरबेस भी अर्लट पर है। दिल्ली में कल सभी पार्टियों की बैठक होगी। इसमें भारत की कार्रवाई की पूरी जानकारी पार्टियों को दी जाएगी। हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एयरफोर्स को बधाई दी। हमले के बाद भारतीय सेना के एडीजी पीआई ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता ट्विट की। 'क्षमाशील हो रिपु-समक्ष तुम हुए विनीत जितना ही, दुष्ट कौरवों ने तुमको कायर समझा उतना ही। सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की, सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।

इस हमले के बाद कश्मीर घाटी में कई अलगाववादियों के ठिकानों पर एनआईए ने छापे भी मारे। ये छापे स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने 9 जगह मारे। इसमें पाकिस्तान को समर्थन देने वाले सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी के यहां भी छापा मारा। इसके अलावा जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक, शबीर शाह, अशरफ सेहराई और जफर भट के आवास पर भी छापे मारे गए।

उधर, PoK में हवाई हमले कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के प्रमुख ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्‍तान में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय सैन्य विमान द्वारा की गई हवाई कार्रवाई के बाद विदेश कार्यालय में एक आपातकालीन परामर्श बैठक बुलाई है। इस बैठक में पूर्व विदेश सचिवों और वरिष्ठ राजनयिक भाग लेंगे, जिसमें वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पाकिस्तानी अख़बार डॉन की वेबसाइट में प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई है।

भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए गए। 12 मिराज 2000 जेट विमानों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3:48 से 3:55 बजे, चकोटी में 3:58 से 4:04 बजे तक और बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमले को अंजाम दिया।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल का उल्लंघन किया है। पाक सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 'भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया। हमने तुरंत जवाब दिया, जिसके बाद भारतीय वायुसेना के विमान वापस अपनी सीमा में लौट गए।' इसके बाद एक अन्य ट्वीट में गफ्फूर लिखा कि 'भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसने की कोशिश की, समय रहते ही पाकिस्तान एयरफोर्स ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद वह बालकोट की तरफ वापस लौट गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत