न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक का सवाल - 300 मारे हैं तो उनका खून कहां है!

भारत की ओर से एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार टिप्पणी कर रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 7:14:01

पाक का सवाल - 300 मारे हैं तो उनका खून कहां है!

26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। एयरफोर्स के विमानों ने 21 मिनट तक इस हमले में 1 हजार किलो बम गिराए। इसके बाद ये विमान सुरक्षित भारत भी लौटकर आ गए। जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा 3 कंट्रोल रूम सहित कई आतंकियों ठिकानों को तबाह कर दिया गया। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला लेते हुए किए गए हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है। हमले के दौरान भारतीय वायुसेना ने एक फुल प्रूफ प्लान के तहत काम किया। भारत की ओर से एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार टिप्पणी कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसालर पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) की ओर से मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें दावा किया गया कि 'लाहौर-सियालकोट सेक्टर सीमा की ओर बढ़ रहे भारतीय वायुसेना के फॉर्मेशन का पता चला। इसी दौरान एक और फॉर्मेशन देखा गया जो बहावलपुर सीमा के समीप था।'

डीजी ISPR ने कहा कि 'फिर किरण घाटी से मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर की ओर उड़ान भरते हुए एक बहुत बड़ा फॉर्मेशन देखा गया। वे एलओसी पार कर गए, लेकिन उन्हें भी पाकिस्तान एयरफोर्स की चुनौती का सामना करना पड़ा। वे एलओसी के अंदर 4-5 समुद्री मील की दूरी पर आ गए। पीछे हटने पर उन्होंने अपना पेलोड गिरा दिया और बाहर निकल गए। ये पेलोड जाबा पर गिरे।'

प्रेस वार्ता में कहा गया कि भारतीय वायुसेना का दावा है कि 300 आतंकी मार गिराए। अगर उन्होंने 10 को भी मारा होता तो क्या खून नहीं होता? अंतिम संस्कार नहीं होते? अगर कोई भी मुआयना करना चाहता है तो घटनास्थल उनके लिए खुला हुआ है। ISPR के डीजी ने कहा कि 'आप हमला नहीं कर सकते, आप केवल घुसपैठ कर सकते हैं। आप हमें कभी चौंका नहीं पाएंगे। मैं आपको चौंकाउंगा।'

गफूर ने कहा, 'हम जवाब देंगे, अब उसका इंतजार करें। हम आपको हैरान कर देंगे। उम्मीद है कि आप जानते होंगे कि राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण क्या है? पीएम ने रक्षा बलों और पाकिस्तान के लोगों को तैयार रहने को कहा है। अब आपकी (भारत) बारी है। चौंकने के लिए तैयार रहें। DG ने कहा कि जब हम ऐसा करेंगे तो हम झूठ नहीं बोलेंगे। जब हम ऐसा करेंगे तो हम पाकिस्तान और दुनिया के लोगों को बताएंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत