न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने की अपील

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Sep 2018 9:10:35

इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने की अपील

पाकिस्तान Pakistan के प्रधानमंत्री इमरान खान Imran Khan ने फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने के लिए पीएम मोदी PM Narendra Modi को पत्र लिखा है। इमरान खान ने इस चिट्ठी में पीएम नरेंद्र मोदी से इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में दोनों पड़ोसियों के बीच बातचीत की बहाली की मांग की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह मेहमूद कुरैशी के बीच बैठक की अनुमति देने के लिए कहा है। इस महीने के बाद न्यू यॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (यूएनजीए) की मीटिंग होनी है। खान का यह पत्र पीएम मोदी के उस संदेश का जवाब है जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच 'फलदायक और रचनात्मक' संबंधों का संकेत दिया था। इमरान खान ने भी पाकिस्तान चुनाव में अपनी जीत के बाद कहा था कि अगर संबंधों के सुधार की दिशा में भारत एक कदम आगे बढ़ाता है तो वह दो कदम आगे बढ़ाएंगे। खान का पत्र भारत और पाकिस्तान के बीच ठोस संबंध दोबारा शुरू करने के लिए पहला औपचारिक प्रस्ताव भी है। राजनयिक सूत्रों से पता चला है कि खान ने अपने पत्र में उस व्यापक द्विपक्षीय वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू कराने का आग्रह किया है जो दिसंबर 2015 में शुरू की गई थी। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद वार्ता की यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। खान ने अपने पत्र में कहा है कि भारत और पाकिस्तान को आतंकवाद और कश्मीर संबंधित सभी बड़े मुद्दों का वार्ता के माध्यम से समाधान पर गौर करना चाहिए।

इसी साल अगस्त में पाकिस्तान सरकार बनाने के बाद से खान की ओर से यह पहली द्विपक्षीय वार्ता का औपचारिक प्रस्ताव है। यह 20 अगस्त को पीएम मोदी के अपने पत्र के जवाब में आया था, जिसमें कहा गया था कि नई दिल्ली, इस्लामाबाद के साथ रचनात्मक और सार्थक रिश्तों को जोड़े रखना चाहता है। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के इतर दक्षेस देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की अनौपचारिक बैठक में भाग ले सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुषमा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच न्यूयॉर्क में बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम तय करने पर काम चल रहा है। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा था कि न्यूयॉर्क में कुरैशी और सुषमा के बीच द्विपक्षीय बैठक के लिए भारत से ‘बातचीत’ की जा रही है। साल 2015 के बाद से दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण वार्ता नहीं हुई है।

भारत के साथ तनाव को कम करने के लिए, पाकिस्तान ने इस महीने के शुरू में अमेरिकी सहायता मांगी थी और कहा था कि अफगानिस्तान के साथ पश्चिमी सीमा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पूर्वी सीमा पर शांति चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की यात्रा के दौरान, कुरैशी ने मुद्दा उठाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल