न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

LoC पर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां जारी, तैनात किए अतिरिक्त सैनिक, भारतीय सेना अलर्ट

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान (Pakistan) ने एलओसी (LoC) पर अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं और कई सैन्य उपकरणों को एलओसी के पास कई संवेदनशील सेक्टरों में तैनात किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 7:48:42

LoC पर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां जारी, तैनात किए अतिरिक्त सैनिक, भारतीय सेना अलर्ट

एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान (Pakistan) की संदिग्ध गतिविधियां जारी है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान (Pakistan) ने एलओसी (LoC) पर अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं और कई सैन्य उपकरणों को एलओसी के पास कई संवेदनशील सेक्टरों में तैनात किया है। बता दे, सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी कर रहा है। एलओसी (LoC) से सटे इलाकों में पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से लगातार गोलाबारी और फायरिंग हो रही है। लोग दहशत में हैं। राजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। पाकिस्तान तोपों से गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) ने 155 एमएम तोपों से नौशेरा सेक्टर में चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवाब भारत ने बोफोर्स तोप से दिया। सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि उसकी उकसावे की कार्रवाई या दुस्साहस के गंभीर नतीजे होंगे। एलओसी पर पाकिस्तान पिछले 7 दिन में 60 बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है।

एयरफोर्स ने एयरस्ट्राइक के सबूत सेना को सौंपे

सूत्रों के मुताबिक बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के सबूत वायुसेना ने सरकार को सौंप दिए हैं। वायुसेना ने सरकार को राडार और सैटेलाइट की तस्वीरें दी हैं, तस्वीरों में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप की तबाही दिख रही है। 2000 लेजर गाइडेड बम ने जैश के कैंप को भारी नुकसान पहुंचाया है।

बता दें विदेशी समाचार एजेंसी ने दावा किया था कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद भी जैश-ए-मोहम्मद का मदरसा बरकरार है और वहां किसी की मौत नहीं हुई। वहीं हमले के बाद खुद मसूद का भाई कबूल कर चुका है भारतीय वायुसेना ने जैश के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था।

वही बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संसद में फिर अलापा कि पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। इसके साथ ही उन्होंने कथित रूप से कार्रवाई करने वाले पायलट की पहचान भी उजागर की। कुरैशी ने संसद में पाकिस्तानी पायलटों की तारीफ करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी वायु सेना ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर भारत के दो विमानों को मार गिराया।'

बता दें कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने 14 फरवरी को पुलवामा में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके ठीक 13 दिन बाद भारत में पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में जैश के ठिकानों पर कार्रवाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल