न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी से फोन पर बात करने के लिए छटपटा रहा है पाकिस्तान, वक्त मांग रहे इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करना चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 11:38:56

PM मोदी से फोन पर बात करने के लिए छटपटा रहा है पाकिस्तान, वक्त मांग रहे इमरान खान

भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) में तनाव के बीच देश को बड़ी जीत मिली है। आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) को भारत के आगे घुटने टेकने पड़े। शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स (Indian Airforce) के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को पाकिस्तान (Pakistan) रिहा करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिर्फ 24 घंटे में एलान करना पड़ा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं। कूटनीतिक दबाव और भारतीय सैन्य ताकत के आगे लाचार पाकिस्तान अब भारत से बातचीत के लिए छटपटा रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि संसद के संयुक्त सत्र में अपने भाषण के दौरान इमरान खान के कहा था कि मैंने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।

imran khan,pakistan,narendra modi,pulwama attack,abhinandan varthaman,news,india news

मसूद अजहर पर पाकिस्तान की नई ड्रामेबाजी

पाकिस्तान का जैश-ए-मोहम्मद के मास्टरमाइंड आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर ड्रामेबाजी का खेल शुरू दिया है। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है लेकिन काफी बीमार है। पाक विदेश मंत्री ने कहा कि मसूद अजहर की हालत इतनी खराब है कि उसका घर से निकलना भी मुश्किल है। वह इतना बीमार है कि वह घर से बाहर नहीं जा सकता।' सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू मे उन्होंने कहा, 'मेरा संदेश भारतीयों के लिए है कि पाकिस्तान में नई सरकार है जिसका नया एजेंडा है। यह भारत के लिए भी एक मौका है। हम देश में आर्थिक प्रगति चाहते हैं। पाकिस्तान की नई सरकार अफगानिस्तान सहित पूर क्षेत्र में शांति चाहती है। हम किसी भी हालत में पाकिस्तानी जमीन का भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे।' उन्होंने ये भी कहा कि परिस्थिति काफी गंभीर है क्योंकि भारत ने हमारे एयर स्पेस का उल्लंघन किया और हमारे देश में बम गिराया। उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार को सेना का पूरी तरह से समर्थन है। उन्होंने कहा कि भारत अगर मसूद अजहर के खिलाफ सबूत दे तो उसे जनता और कोर्ट के सामने रखेंगे। पाक विदेश मंत्री शायद भूल गए कि भारत ना जाने कितनी बार आतंक के आका मसूज अजहर के खिलाफ सबूत उसे सौंप चुका है। दिल्ली में संसद भवन पर हमला, पठानकोट हमला और अब पुलवामा मसूद अहजर पाकिस्तान की पनाह में भारत का अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है, पाकिस्तानी विदेश मंत्री अभी सबूतों दुहाई दे रहे हैं।

दो दिन में पाकिस्तान ने 35 बार सीजफायर तोड़ा

पाकिस्तान भले ही शांति का राग अलाप रहा हो और भारत से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की मांग कर रहा हो। लेकिन कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन पर भी सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन में 35 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। सेना ने कहा कि इस सीजफायर उल्लंघन उचित जवाब देने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत