न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर स्ट्राइक के बाद खौफ में पाकिस्तान, PM इमरान खान ने कहा - सही फैसलों की वजह से भारत के साथ युद्ध टल गया, लेकिन खतरा बरकरार

जब से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की है उसके बाद से वहां के पीएम इमरान खान खौफ में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 9:34:12

एयर स्ट्राइक के बाद खौफ में पाकिस्तान, PM इमरान खान ने कहा - सही फैसलों की वजह से भारत के साथ युद्ध टल गया, लेकिन खतरा बरकरार

जब से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान (Pakistan) के बालाकोट में एयर स्ट्राइक (Air Strike) की है उसके बाद से वहां के पीएम इमरान खान (Imran Khan) खौफ में हैं। इस हमले का जिक्र करते हुए बुधवार को पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की संसदीय कमेटी की बैठक में इमरान खान ने कहा कि 'समय पर लिए गए सही फैसलों की वजह से भारत के साथ युद्ध टल गया, लेकिन खतरा बरकरार है।' हालाकि बैठक में इमरान खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठनों पर किसी के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहा है। ये देश का आंतरिक मामला है। वैसे एक ओर जहां इमरान खान आतंकी संगठनों पर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के ही पूर्व राष्ट्रपति ने उनकी खुफिया एजेंसी की पोल खोल दी है। बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है।

imran khan,india,air strike,loc,indian airforce

परवेज मुशर्रफ का सनसनीखेज खुलासा कहा - जैश की मदद से भारत पर कराए कई आतंकी हमले

बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है। मुशर्रफ ने कहा, 'मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत पर हमलों को अंजाम देने के लिए कई दफा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मदद ली।'

मुशर्रफ ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकी संगठन है और उसने ही मेरी हत्या करने की कोशिश में आत्मघाती हमला किया था। मुशर्रफ ने कहा कि हमलावर ने कुछ सेकंड देर से बटन दबाया और मैंने उस समय तक पुल को पार कर चुका था। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे खुशी है कि सरकार उनके खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। मुशर्रफ ने कहा कि जैश के खिलाफ कार्रवाई एक सही कदम है और यह कार्रवाई पहले ही की जाना चाहिए थी।

imran khan,india,air strike,loc,indian airforce

LoC पर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां जारी, तैनात किए अतिरिक्त सैनिक

भारत और पाकिस्‍तान में बढ़े तनाव के बीच खबर है कि एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान (Pakistan) की संदिग्ध गतिविधियां जारी है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान (Pakistan) ने एलओसी (LoC) पर अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं और कई सैन्य उपकरणों को एलओसी के पास कई संवेदनशील सेक्टरों में तैनात किया है। बता दे, सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी कर रहा है। एलओसी (LoC) से सटे इलाकों में पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से लगातार गोलाबारी और फायरिंग हो रही है। लोग दहशत में हैं। राजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। पाकिस्तान तोपों से गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) ने 155 एमएम तोपों से नौशेरा सेक्टर में चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवाब भारत ने बोफोर्स तोप से दिया। सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि उसकी उकसावे की कार्रवाई या दुस्साहस के गंभीर नतीजे होंगे। एलओसी पर पाकिस्तान पिछले 7 दिन में 60 बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है।

imran khan,india,air strike,loc,indian airforce

पाक ने दो भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए थे : शाह महमूद कुरैशी

वही बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संसद में फिर अलापा कि पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। इसके साथ ही उन्होंने कथित रूप से कार्रवाई करने वाले पायलट की पहचान भी उजागर की। कुरैशी ने संसद में पाकिस्तानी पायलटों की तारीफ करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी वायु सेना ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर भारत के दो विमानों को मार गिराया।'

बता दें कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने 14 फरवरी को पुलवामा में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके ठीक 13 दिन बाद भारत में पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में जैश के ठिकानों पर कार्रवाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत