न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाह महमूद कुरैशी ने संसद में अलापा वही पुराना राग कहा - पाक ने दो भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए थे

बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बार फिर संसद में वही पुराना राग अलापा जिसमे कहा गया कि पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 8:08:00

शाह महमूद कुरैशी ने संसद में अलापा वही पुराना राग कहा - पाक ने दो भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए थे

बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बार फिर संसद में वही पुराना राग अलापा जिसमे कहा गया कि पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। कुरैशी ने संसद में पाकिस्तानी पायलटों की तारीफ करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी वायु सेना ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर भारत के दो विमानों को मार गिराया।' उन्होंने कथित रूप से कार्रवाई करने वाले पायलट की पहचान भी उजागर की

डॉन न्यूज के अनुसार, कुरैशी ने पायलट की पहचान विंग कमांडर नोमान अली खान के तौर पर की है। वहीं पाकिस्तान के राजनीतिक दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंपने पर आपत्ति जताई है।

jaish e muhammed,pakistan,pak foreign minister,shah mahmood qureshi pulwama terrorist attack,terrorist attack,india,jammu kashmir

अभिनंदन को भारत को सौंपने पर जताई आपत्ति

भुट्टो ने कहा, 'मेरी राय में प्रधानमंत्री (इमरान खान) ने भारतीय पायलट को जल्द छोड़ कर खतरा मोल लिया है। कोई एक हमारी सीमा में घुस आता है, हमारी बहादुर पाकिस्तानी वायुसेना उसका विमान मार गिराती है लेकिन हमने उसे कुछ दिनों में ही छोड़ दिया।'

बता दे, पुलवामा हमले के बाद भारत द्वार पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन वायुसेना के जांबाजों ने उनके मंसुबों को नाकाम कर दिया और उनके फाइटर प्लेन को मार गिराया। इस कार्रवाई में विंग कमांडर अभिनंदन का विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि भारत के बढ़ते दबाव के कारण पाकिस्तान ने कमांडर अभिनंदन को एक मार्च को भारत को सौंप दिया।

jaish e muhammed,pakistan,pak foreign minister,shah mahmood qureshi pulwama terrorist attack,terrorist attack,india,jammu kashmir

पाकिस्तान पिछले 7 दिन में 60 बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका

एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान (Pakistan) की संदिग्ध गतिविधियां जारी है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान (Pakistan) ने एलओसी (LoC) पर अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं और कई सैन्य उपकरणों को एलओसी के पास कई संवेदनशील सेक्टरों में तैनात किया है। बता दे, सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी कर रहा है। एलओसी (LoC) से सटे इलाकों में पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से लगातार गोलाबारी और फायरिंग हो रही है। लोग दहशत में हैं। राजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। पाकिस्तान तोपों से गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) ने 155 एमएम तोपों से नौशेरा सेक्टर में चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवाब भारत ने बोफोर्स तोप से दिया। सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि उसकी उकसावे की कार्रवाई या दुस्साहस के गंभीर नतीजे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल