न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूद अजहर 'ग्लोबल आतंकी' घोषित : पाकिस्तान ने दिए संपत्ति जब्त करने का आदेश

जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा बुधवार को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 May 2019 12:04:56

मसूद अजहर 'ग्लोबल आतंकी' घोषित : पाकिस्तान ने दिए संपत्ति जब्त करने का आदेश

जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा बुधवार को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मसूद अजहर को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घषित किए जाने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने भी उस पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान ने मसूद अजहर की चल और अचल संपत्ति को जब्त करने और देश के अंदर-बाहर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बुधवार को जारी एक अधिसूचना में पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘संघीय सरकार यह आदेश देकर प्रसन्न है कि अजहर के खिलाफ संकल्प 2368 (2017) को पूरी तरह से लागू किया जाए।’

पाकिस्तान सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिसूचना के अनुसार मसूद अजहर के खिलाफ प्रतिबंधों के कार्यान्वयन के लिए उपयुक्त कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान अजहर पर लगाए गए प्रतिबंधों को तुरंत लागू करेगा। पाकिस्तान ने अजहर पर जो प्रतिबंध लगाए हैं उनमें संपत्ति, यात्रा पर रोक के साथ हथियारों की खरीद पर भी रोक शामिल है। आदेश में कहा गया है कि मसूद अजहर से जुड़ी हुई सभी संपत्तियों, आर्थिक और वित्तीय संसाधनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाए। यह रोक व्यक्तिगत, सामूहिक और अंडरटेकिंग्स पर एक साथ लागू होगी। इस आदेश में किसी दूसरे देश में मसूद को शरण देने पर रोक लागू होगी। मसूद अजहर को कोर्ट की कार्रवाई के लिए पाकिस्तान में आने-जाने पर रोक नहीं लगेगी।

इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। जैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत