न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लैकमेलिंग पर उतरा पाकिस्तान, अभिनंदन की रिहाई के लिए रखी ये बड़ी शर्त

भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के लिए पाकिस्तान ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 1:56:01

ब्लैकमेलिंग पर उतरा पाकिस्तान, अभिनंदन की रिहाई के लिए रखी ये बड़ी शर्त

भारतीय पायलट अभिनंदन वर्द्धमान की रिहाई के लिए पाकिस्तान ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है। पाकिस्तान ने भारत से कहा कि उनका देश अभिनंदन की रिहाई के लिए तैयार है लेकिन भारत बातचीत के लिए आगे आए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारतीय पायलट सुरक्षित है और उसकी रिहाई हो सकती है और पाकिस्तान पहले की तरह सकारात्मक कदम उठाने के लिए तैयार है। जाहिर है कि इससे पाकिस्तान की हताशा जाहिर होती है। वह अभिनंदन के जरिए भारत को ब्लैकमेल करना चाहता है।

कुरैशी ने कहा, 'भारतीय पायलट सुरक्षित है और हम उसकी रिहाई के बारे में सोच सकते हैं। पाकिस्तान पिछले समय की तरह इस बार भी सकारात्मक कदम उठाने के लिए तैयार है। मैं भारत के लोगों को बताना चाहूंगा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है।'

बता दें कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को वापस खदेड़ते समय विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हाथ लग गए। पाकिस्तानी एफ 16 ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन वायु सेना की मुस्तैदी के चलते उन्हें वापस भागना पड़ा। इस दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया।

अभिनंदन 'प्रिजनर ऑफ वॉर' हैं और जिनीवा संधि के मुताबिक उन्हें एक पीओडब्ल्यू की सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए लेकिन पाकिस्तान जिनीवा संधि का खुला उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान में मीडिया के सामने अभिनंदन का परेड कराया गया है और उनके साथ मारपीट की गई है। इतना ही नहीं भारतीय सेना और भारतीय लोगों का मनोबल तोड़ने और मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए पाकिस्तान ने अभिनंदन के वीडियो जारी किए हैं। अभिनंदन को बंधक बनाकर वह इसे अपनी जीत के रूप में पेश कर रहा है।

भारत अपने पायलट रिहाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। बुधवार को भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने पायलट की तुरंत रिहाई चाहता है। पाकिस्तान चाहकर भी ज्यादा दिनों तक अभिनंदन को अपनी हिरासत में नहीं रख सकता क्योंकि जिनीवा संधि के मुताबिक उसे हर हाल में भारतीय पायलट को लौटना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी