न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरे हाल में पाकिस्तान! 78 फीसदी बढ़े प्याज के दाम, पेट्रोल हुआ 112 रुपए प्रति लीटर

पिछले एक महीने में पाकिस्तानी करेंसी दुनिया में सबसे ज्यादा कमजोर हो गई है जिसके चलते पाकिस्‍तान में आम आदमी की मुश्किलें रोज़ाना बढ़ती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jun 2019 5:33:07

बुरे हाल में पाकिस्तान! 78 फीसदी बढ़े प्याज के दाम, पेट्रोल हुआ 112 रुपए प्रति लीटर

पिछले एक महीने में पाकिस्तानी करेंसी दुनिया में सबसे ज्यादा कमजोर हो गई है जिसके चलते पाकिस्‍तान में आम आदमी की मुश्किलें रोज़ाना बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में महंगाई दर 8.82 फीसदी से बढ़कर 9.11 फीसदी हो गई है। ईद से पहले आम जरुरत की चीजों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मई में थोक मूल्य सूचकांक की महंगाई 1.43 फीसदी और संवेदनशील मूल्य सूचकांक 0.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान पर क़र्ज़ का बोझ 28 हज़ार अरब रुपए को पार कर गया है और महंगाई दो गुनी हो गई है। अगले वित्तीय वर्ष में महंगाई की दर 12 फ़ीसदी होगी और पाकिस्तान 'स्टेट इनफ्लेशन में दाख़िल हो चुका है।पाकिस्तान में शेयर बाज़ार की हालत भी बहुत ख़राब है। अख़बार दुनिया के अनुसार पाकिस्तान स्टॉक मार्केट के सीईओ रिचर्ड मूरन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी कुछ वक़्त बाक़ी था लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया। अख़बार दुनिया के अनुसार इमरान ख़ान ने कहा कि आर्थिक संकट से निकलने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा।

अख़बार एक्सप्रेस के अनुसार पिछले हफ़्ते पेट्रोल की क़ीमत चार रुपए 26 पैसे, डीज़ल में चार रुपए 50 पैसे और मिट्टी के तेल की कीमत एक रुपए 69 पैसे बढ़ा दी गई। पाकिस्तान में पेट्रोल अब 112 रुपए 68 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।

सालाना आधार पर मई में प्याज के दाम 77.52 फीसदी, पत्ता गोभी 74.87 फीसदी, तरबूज 55.73 फीसदी, लहसुन 49.99 फीसदी, टमाटर 46.11 फीसदी और नींबू 43.46 फीसदी तक महंगी हुई। इसके अलावा मूंग दाल 33.65 फीसदी, आम 28.99 फीसदी, चीनी 26.53 फीसदी, मटन 12.04 फीसदी तक बढ़े। ईंधन में गैस के दाम में 85.31 प्रतिशत पेट्रोल 23.63 प्रतिशत हाई स्पीड डीजल की कीमत में 23.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बस का किराया 51.16, बिजली 8.48 और मकान किराये में 6.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

हालाकि, सरकार बार-बार कह रही है कि ये परेशानी केवल कुछ समय के लिए है और दो महीन के बाद हालात में सुधार होगा। लेकिन विपक्ष का कहना है कि आम आदमी इस मंहगाई को झेल रहा है और सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि इस पर कैसे क़ाबू पाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत