न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान का नया कप्तान : पूर्व क्रिकेटर और PTI प्रमुख इमरान खान ने नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 12:16:03

पाकिस्तान का नया कप्तान : पूर्व क्रिकेटर और PTI प्रमुख इमरान खान ने नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान 'Imran Khan' ने शनिवार को पाकिस्तान 'Pakistan' के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने प्रधानमंत्री के पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। समारोह में काले रंग की शेरवानी पहनकर पहुंचे खान ने उर्दू में शपथ ली। उनके इस खास दिन में शरीक होने के लिए भारत से पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवोजत सिंह सिद्धू पहुंचे थे। इस्लामाबाद में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान ने सादे समारोह में शपथ ग्रहण की। पाकिस्तान में बड़ी पार्टी बनकर उभरी पीटीआई के प्रमुख इमरान खान की आज ताजपोशी हुई, जिसमें भारत से पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए। इस तरह से इमरान खआन देश के 22वें प्रधानमंत्री बन गये हैं।

65 साल के खान को कल सामान्य बहुमत से नये प्रधानमंत्री चुना गया था। शपथग्रहण समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित तीसरी पत्नी बुशरा मनेका भी पहुंची थी। पूरे पर्दे में पहुंची बुशरा लगातार माला फेरते हुए नजर आईं। उन्होंने समारोह में मौजूद कुछ महिलाओं के साथ बातचीत की। समारोह के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने सिद्धू से बातचीत की और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। जिसपर भारत में काफी बवाल हो रहा है।

गौरतलब है कि देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनावों के तीन सप्ताह बाद वह नये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इमरान ने शपथग्रहण में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को फोन करके आमंत्रित किया था। जहां देव और गावस्कर ने उनके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया वहीं सिद्धू स्वीकार करके पड़ोसी मुल्क पहुंचे। उन्होंने इमरान को तोहफे के रूप में पश्मीने की शॉल भेंट की। सिद्धू के पास 15 दिनों का वीजा है।

आम चुनावों में 116 सीटों के साथ पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। बाद में नौ निर्दलीय उम्मीदवारों के खान की पार्टी में शामिल होने से उनकी संख्या बल बढ़कर 125 हो गई। इसके अलावा संसद में महिलाओं के लिए आरक्षित 60 सीटों में 28 सीटें, और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 10 में से पांच सीटें मिलने के बाद पीटीआई के सदस्यों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी।

342 सदस्यों वाली पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सरकार बनाने के लिए 172 वोट की जरूरत होती है। लेकिन शुक्रवार को सियासी उठापटक शुरू हो गई। पीपीपी के 54 मतों को शाहबाज शरीफ के पक्ष में करने के लिए पीएमएल (एन) के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर अयाज सादिक ने बिलावल भुट्टो की सीट के पास जाकर उन्हें मतदान में हिस्सा लेने के लिए मनाया, लेकिन वह नहीं माने। यही नहीं, शाहबाज शरीफ ने भी बिलावल से मतदान में शामिल होने को कहा था। इसके साथ ही जताम-ए-इस्लामी ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू वाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंच ही गए। सिद्धू पहले दिन से ही कह रहे थे कि वे पाकिस्तान जाएंगे। इमरान खान ने अपने पुराने दोस्त सुनील गावस्कर, कपिल देव व नवजोत सिंह सिद्धू को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने का न्योता दिया था। गावस्कर व कपिलदेव ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल