न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालाकोट में अब भी पड़ी हुई हैं आतंकियों की लाशें, पाकिस्तान ने मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने हमले की जगह मीडिया के जाने पर पाबंदी इसलिए लगाई है, क्योंकि वहां अब भी आतंकियों की लाशें पड़ी हैं और पाकिस्तान उसे हटवा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 5:25:15

बालाकोट में अब भी पड़ी हुई हैं आतंकियों की लाशें, पाकिस्तान ने मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक- सूत्र

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के गुनहगारों को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) में घुसकर एयर स्ट्राइक (Air Strike) की लेकिन पड़ोसी देश दुनिया को गुमराह करना चाहता है। दरहसल, पाकिस्तान (Pakistan) का कहना है कि भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक (Air Strike) से ज्यादा नुकशान नहीं हुआ है। पाकिस्तान (Pakistan) के सुरक्षा अधिकारी मीडिया को उस पहाड़ी पर जाने से रोक रहे हैं जहां पर भारतीय एयर फोर्स ने मिसाइलें दागीं थीं। वही अब एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ी बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने हमले की जगह मीडिया के जाने पर पाबंदी इसलिए लगाई है, क्योंकि वहां अब भी आतंकियों की लाशें पड़ी हैं और पाकिस्तान उसे हटवा रहा है। पाकिस्तान ने इंटरनेशनल मीडिया को पिछले 9 दिनों में तीन बार बालाकोट जाने से रोक है।

बालाकोट में अब भी पड़े हैं आतंकियों के शव- सूत्र

आपको बता दें कि अपने हिसाब से तस्वीरें दिखाकर पाकिस्तान अब तक दुनिया को बताता रहा है कि भारत ने कोई एयर स्ट्राइक नहीं की। पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब रॉयटर्स के रिपोर्टर इलाके में पहुंचे हैं। दरअसल, यहां स्थित जिस इमारत को धार्मिक स्कूल बताया जा रहा है, वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा संचालित किया जाता था। भारतीय एयरफोर्स ने इसी आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर बम बरसाए थे लेकिन पाक अधिकारी अब पत्रकारों को वहां जाने नहीं दे रहे हैं। स्ट्राइक के फौरन बाद भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया था कि इस ट्रेनिंग कैंप पर की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, ट्रेनर्स, सीनियर कमांडर मारे गए हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी उसके बाद से ही उस रास्ते पर कड़ा पहरा रखे हुए हैं, जो उस जगह की तरफ जाता है। अधिकारी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पत्रकारों को जाने से रोक रहे हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि रॉयटर्स टीम को पहाड़ी के नीचे और मदरसे से करीब 100 मीटर की दूरी से ही उस जगह को देखना पड़ रहा है। पत्रकारों ने जो बिल्डिंग्स देखी हैं, उसके चारों तरफ पाइन ट्री हैं और ऐसे में देखने से कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि पहुंच काफी सीमित है।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय झूठ बोल रहा है पाकिस्तान

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के करीब एक महीने बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान (Pakistan) आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय झूठ बोल रहा है। विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अब भी पुलवामा हमले को जैश-ए-मोहम्मद द्वारा अंजाम दिए जाने की बात को नकार रहा है जबकि खुद इस आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर कहा कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमारी असैन्य कार्रवाई सफल रही।

वायुसेना ने 26 फरवरी को बालाकोट में की थी एयर स्ट्राइक

आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसमे तकरीबन 250 आतंकियों के बारे जाने की खबर है। विपक्ष लगातार सरकार पर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर सवाल खड़े कर रही है। पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में बीजेपी की रैली में कहा था कि एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए थे। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह के पाकिस्तान में 250 आतंकियों के मारे जाने के बयान के लिए उनपर जमकर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह डंका पीट रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गये हैं जबकि क्रेडिट लेने के लिए हमेशा आतुर इनके गुरु पीएम मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं... क्यों?'' उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आतंकी मौत के घाट उतारे गए, अच्छी बात है परन्तु प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी चुप्पी का रहस्य क्या है?

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि ''रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं?'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत