न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LOC के पास पाकिस्तानी सेना ने तीसरे दिन भी की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 6:49:31

LOC के पास पाकिस्तानी सेना ने तीसरे दिन भी की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों में गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रजौरी और पुंछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की पांच घटनाओं को अंजाम दिया।

बात दें जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। हालांकि इसका करारा जवाब भारतीय सेना ने दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि करीब छह बजकर 30 मिनट पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी, करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह गोलीबारी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के कलाल और नौशेरा सेक्टर में हुई।

राजौरी के नौशेरा सेक्टर में की थी गोलीबारी

इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान की सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मुताबिक,'पाकिस्तान की सेना ने रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शाम करीब सात बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।'

पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन जारी है

अधिकारियों ने बताया कि भारत-पाक फ्लैग मीटिंग में संयम बरतने और 2003 के संघर्ष विराम उल्लंघन का पालन करने की बार-बार की अपील के बावजूद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन जारी रखा है। नए साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान के सैनिक जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा के पास नियमित रूप से संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहे हैं। जनवरी में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भी संघर्ष विराम उल्लंघन के कुछ मामले सामने आए थे। भारत-पाक सीमा के पास पिछले 15 वर्षों में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं 2018 में हुईं। 2018 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 2936 घटनाएं सामने आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी