न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक के ऊपर से गुजरेगा PM मोदी का प्लेन, इमरान खान ने खोला अपना एयरस्पेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान अपना एयरस्पेस खोलने को तैयार हो गया है। दरहसल, पीएम मोदी (PM Modi) को बिश्केक में 13 जून और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 8:30:43

पाक के ऊपर से गुजरेगा PM मोदी का प्लेन, इमरान खान ने खोला अपना एयरस्पेस

भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) से आग्रह किया था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बिश्केक दौरे के लिए अपने एयर स्पेस के इस्तेमाल की इजाजत दे। पाकिस्तान ने भारत के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान अपना एयरस्पेस खोलने को तैयार हो गया है। दरहसल, पीएम मोदी (PM Modi) को बिश्केक में 13 जून और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाना है। एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि इमरान खान सरकार ने बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने के भारत सरकार के अनुरोध को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा। नागर विमानन प्राधिकरण को भी निर्देश दिया जाएगा कि वह एयरमेन को सूचित कर दे। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत शांति वार्ता करने की उसकी पेशकश स्वीकार करेगा।

बता दें कि 26 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया था। इस घटना को 3 महीने से ज्यादा गुजर गए हैं, लेकिन पाकिस्तान ने अबतक मात्र अपने दो एयरस्पेस ही खोले हैं। ये दोनों एयर स्पेस दक्षिण पाकिस्तान से होकर गुजरते हैं। पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को कुल 11 भाग में बांट रखा है।

बता दें कि इससे पहले तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए भी पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस खोला था।

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ ही दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और दोनों देशों के बीच कश्मीर समेत सारे राजनीतिक मुद्दों को सुलझाने की पेशकश की है। हालांकि भारत ने इस पेशकश का अबतक जवाब नहीं दिया है। भारत शुरू से कहता रहा है कि पाकिस्तान पहले आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे इसके बाद ही किसी भी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत