न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर स्ट्राइक वाली जगह पर मीडिया को जाने से रोक रहा है पाकिस्तान, सता रहा है यह डर

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के गुनहगारों को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) में घुसकर एयर स्ट्राइक (Air Strike) की लेकिन पड़ोसी देश दुनिया को गुमराह करना चाहता

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 3:44:04

एयर स्ट्राइक वाली जगह पर मीडिया को जाने से रोक रहा है पाकिस्तान, सता रहा है यह डर

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के गुनहगारों को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) में घुसकर एयर स्ट्राइक (Air Strike) की लेकिन पड़ोसी देश दुनिया को गुमराह करना चाहता है। दरहसल, पाकिस्तान (Pakistan) का कहना है कि भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक (Air Strike) से ज्यादा नुकशान नहीं हुआ है। पाकिस्तान (Pakistan) के सुरक्षा अधिकारी मीडिया को उस पहाड़ी पर जाने से रोक रहे हैं जहां पर भारतीय एयर फोर्स ने मिसाइलें दागीं थीं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक टीम को भी गुरुवार को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। पाक अधिकारियों ने मीडिया टीम को उत्तरपूर्वी पाकिस्तान स्थित उस पहाड़ी पर बने मदरसे और आसपास की इमारतों के करीब जाने से रोक दिया। पिछले हफ्ते भारतीय एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने इसी इलाके को निशाना बनाया था। आपको बता दें कि एयर स्ट्राइक के फौरन बाद ही पाकिस्तानी फौज की तरफ से कहा गया था कि वह मीडिया को उस स्थान पर ले जाएंगे जहां एयर स्ट्राइक की बात कही जा रही है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि दिखावे के लिए पाकिस्तान ने भले ही ऐसा बयान दे दिया हो पर अंदर से उसे सच्चाई जाहिर होने का डर सता रहा है।

आपको बता दें कि अपने हिसाब से तस्वीरें दिखाकर पाकिस्तान अब तक दुनिया को बताता रहा है कि भारत ने कोई एयर स्ट्राइक नहीं की। पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब रॉयटर्स के रिपोर्टर इलाके में पहुंचे हैं। दरअसल, यहां स्थित जिस इमारत को धार्मिक स्कूल बताया जा रहा है, वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा संचालित किया जाता था। भारतीय एयरफोर्स ने इसी आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर बम बरसाए थे लेकिन पाक अधिकारी अब पत्रकारों को वहां जाने नहीं दे रहे हैं।

स्ट्राइक के फौरन बाद भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया था कि इस ट्रेनिंग कैंप पर की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, ट्रेनर्स, सीनियर कमांडर मारे गए हैं।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी उसके बाद से ही उस रास्ते पर कड़ा पहरा रखे हुए हैं, जो उस जगह की तरफ जाता है। अधिकारी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पत्रकारों को जाने से रोक रहे हैं।

26 फरवरी को भारत के ऐक्शन के बाद से ही पाकिस्तान सरकार कह रही है कि किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है और किसी की जान नहीं गई है। इस्लामाबाद में सेना की प्रेस विंग ने भी मौसम और संगठन के कारणों का हवाला देते हुए साइट पर जाने का दौरा रद्द कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से अगले कुछ दिनों तक उस स्थान पर जाना संभव नहीं होगा।

फिलहाल स्थिति यह है कि रॉयटर्स टीम को पहाड़ी के नीचे और मदरसे से करीब 100 मीटर की दूरी से ही उस जगह को देखना पड़ रहा है। पत्रकारों ने जो बिल्डिंग्स देखी हैं, उसके चारों तरफ पाइन ट्री हैं और ऐसे में देखने से कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि पहुंच काफी सीमित है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत