न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमने अपने एयरस्पेस से LoC के पार हमला किया, यह बदला नहीं, दिखाना चाहते है हम आत्मरक्षा में सक्षम हैं : पाकिस्तान

आज हमने पाकिस्तानी सीमा में रहकर ही नियंत्रण रेखा पर हमले किए। यह बदला नहीं है, हम सिर्फ यह दिखाना चाहते थे कि हम आत्मरक्षा में सक्षम हैं। हमारा लक्ष्य असैन्य था, ताकि जानी नुकसान न हो। हम तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 1:01:09

हमने अपने एयरस्पेस से LoC के पार हमला किया, यह बदला नहीं, दिखाना चाहते है हम आत्मरक्षा में सक्षम हैं : पाकिस्तान

मंगलवार को जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद भारत (India) ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कमर तोड़ दी है जिसके बाद बौखलाया पाकिस्तान (Pakistan) ने एलओसी (LoC) पर गोलीबारी कर रहा है। वही इस तनावपूर्ण माहौल के बीच एक और खबर आ रही है कि पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के F-16 विमान को ढेर कर दिया है। मार गिराए गए पाकिस्‍तानी जेट से एक पायलट को पैराशूट से कूदते देखा गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पाकिस्तानी विमान का पायलट जिंदा बचा है या नहीं, इसका अभी पता नहीं चला है। खबरों के मुताबिक जब F-16 विमान क्रैश हो रहा था, तो उससे एक पैराशूट निकलते हुए देखा गया। पीटीआई को वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि दो पाकिस्तानी जेट भारतीय सीमा में घुस आए। पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी विमानों ने बम भी बरसाए। पाकिस्तानी जेटों ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। इसके बाद पाक वायुसेना ने दावा किया है कि उसने एलओसी के पास ऩियंत्रण रेखा पर ही हमले किए हैं। पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया कि 'आज हमने पाकिस्तानी सीमा में रहकर ही नियंत्रण रेखा पर हमले किए। यह बदला नहीं है, हम सिर्फ यह दिखाना चाहते थे कि हम आत्मरक्षा में सक्षम हैं। हमारा लक्ष्य असैन्य था, ताकि जानी नुकसान न हो। हम तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते।'

पाक विमानों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश किया था। भारतीय वायुसेना हाईअलर्ट पर है। वायुसेना को पाकिस्‍तानी हरकत को देखते ही बमबारी करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि भारतीय वायुसेना की तरफ अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भीमबर गली और लाम में तीन पाकिस्‍तानी जेट ने सीमा क्षेत्र का उल्‍लंघन किया है। हालांकि भारतीय विमानों ने पाकिस्‍तान के विमानों को वापस खदेड़ दिया। उधर, सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर हवाई अड्डे पर आम हवाई सेवाएं रोक दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से अगले आदेश तक सभी सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कमर्शियल विमानों को श्रीनगर से डायवर्ट कर दिया गया है। अपुष्‍ट खबर है कि घुसपैठ के बाद भागते हुए पाकिस्‍तानी विमानों ने कुछ बम भी गिराए हैं। हालांकि अभी जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

दरअसल, मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कमर तोड़ दी। पीओके और पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर (Air strike on Terrorist Camp) भारतीय वायुसेना (indian air force) ने हवाई हमला किया और उसके सारे कैंपों को तबाह कर दिया। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 के 12 जेट ने पीओके और पाकिस्तान के बालाकोट (Balakot) में जाकर हवाई हमले (India Strikes) किए और आतंकी कैपों को न सिर्फ पूरी तरह तबाह किया, बल्कि करीब 350 आतंकवादी भी मार गिराए। भारतीय वायुसेना ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 12 मिराज फाइटर जेट का सहारा लिया। इतना ही नहीं, करीब 1000 किलो बम भी बरसाए गए। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इस हमले पर पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने बालाकोट में हमले किए, लेकिन उसने कहा कि जब उसके युद्धक विमानों ने जवाबी कार्रवाई की तो भारतीय विमान वापस लौट गए और इस हमले में जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हमले के चंद घंटों के अंदर पाकिस्तान ने माकूल जवाबी कार्रवाई की धमकी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत