न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने मसूद अजहर और हाफिज सईद को किया अलर्ट, कहा- 'सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें, कुछ दिन छुपकर रहो'

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद बढ़ते अंतराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए सूत्रों से खबर आई है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने आतंकी सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) और हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को अलर्ट करते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें, हो सके तो जनसभाओं से परहेज करें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 11:51:15

पाकिस्तान ने मसूद अजहर और हाफिज सईद को किया अलर्ट, कहा- 'सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें, कुछ दिन छुपकर रहो'

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद बढ़ते अंतराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए सूत्रों से खबर आई है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने आतंकी सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) और हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को अलर्ट करते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें, हो सके तो जनसभाओं से परहेज करें। मालूम हो कि मसूद अजहर आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का प्रमुख है और इसी संगठन के आतंकियों ने पुलवामा अटैक को अंजाम दिया है। वहीं हाफिज सईद (Hafiz Saeed) आतंकी संगठन जमात उद दावा का प्रमुख है। मुंबई 26/11 हमले का मुख्य आरोपी हाफिज सईद ही है।

मंगलवार को पुलवामा मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा प्रेस कॉन्फेंस की और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तानी सेना का ही बच्चा है और पाकिस्तानी सेना का इस हमले में पूरा-पूरा हाथ है। सेना ने कहा कि 100 घंटे के अंदर जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर में जैश के सभी टॉप कमांडर ढेर हो गए। सेना ने कहा, 'पुलवामा आतंकवादी हमले के 100 घंटे से भी कम समय में हमने घाटी में जैश के नेतृत्व को समाप्त कर दिया, जिसे पाकिस्तान से JeM द्वारा संभाला जा रहा था।'

pakistan army,hafiz saeed,masood azhar,pulwama terrorist attack,jaish e mohammed

सीआरपीएफ (CRPF) के आईजी लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले के 100 घंटों के अंदर आतंकियों को मार गिराया, जिन्होंने उस घातक नरसंहार की योजना बनाई थी और उसे अंजाम दिया था। इस मुठभेड़ में जैश के तीन कमांडर ढेर हुए हैं। 15 कॉर्प्स कमांडर के लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने यह भी साफ कर दिया कि पुलवामा हमले को पाकिस्तान की धरती से संचालित जेईएम ने आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के सहयोग से अंजाम दिया था। ढिल्लों ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के 100 घंटे के भीतर ही हमने कश्मीर घाटी में जेईएम पर कड़ा प्रहार किया है, जिसे पाकिस्तान स्थित जेईएम की तरफ से संचालित किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीआरपीएफ के आईजी लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कश्मीरी युवकों के आतंकी संगठन में शामिल होने को लेकर उनके माता-पिता से बड़ी अपील की। ढिल्लों ने कहा है कि कश्मीरी माता-पिता अपने बच्चों को सरेंडर करने के लिए कहें। अगर वह सरेंडर नहीं करेंगे तो हम उन्हें मार गिराएंगे। राज्य में आंतकवादी गतिविधियों से सहानुभूति रखने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, "कश्मीर में जो कोई भी बंदूक उठाएगा उसका सफाया कर दिया जाएगा, जब तक कि वह आत्मसमर्पण न कर दे।" आईजी लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘शहीद हुए जवानों के परिवार अपने को अकेले न समझें। हम हर वक्त आपके साथ खड़े हैं। देश में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के लिए भी हम हेल्पलाइन चला रहे हैं, ताकि उन्हें किसी मुश्किल स्थिति का सामना न करना पड़े।’’

सोमवार को मारे गए जैश आतंकवादी गाजी अब्दुल राशिद के बारे में पूछे जाने पर ढिल्लों ने कहा, ‘कई गाजी आए और गए। इसमें कुछ भी नया नहीं है, हम इससे निपटते रहेंगे। किसी गाजी को आने दीजिए।’

बता दे, सोमवार को, पुलवामा जिले के पिंगलान क्षेत्र में 16 घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और चार सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। यह घटना 14 फरवरी के घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत