न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWC की बैठक में रो पड़े चिदंबरम, नेताओं के पुत्र-मोह पर बरसे राहुल गांधी, कहा - बेटे के टिकट के लिए नेताओं ने दी इस्तीफे की धमकी

लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन करने के लिए बैठी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की लेकिन कांग्रेस वार्किंग कमेटी ने इसे नामंजूर कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 May 2019 12:15:59

CWC की बैठक में रो पड़े चिदंबरम, नेताओं के पुत्र-मोह पर बरसे राहुल गांधी, कहा - बेटे के टिकट के लिए नेताओं ने दी इस्तीफे की धमकी

लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन करने के लिए बैठी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की लेकिन कांग्रेस वार्किंग कमेटी ने इसे नामंजूर कर दिया। हालांकि संकेतों के मुताबिक राहुल अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने प्रस्ताव पारित किया है कि राहुल गांधी पार्टी का पुनर्गठन करें। उनकी बहन प्रियंका गांधी का भी उनके इस फैसले में उन्हें साथ मिला है। राहुल गांधी का कहना है कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे, लेकिन वो अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। वहीं प्रियंका गांधी का कहना है कि राहुल को कुछ समय दिया जाना चाहिए जिससे किसी अन्य वैकल्पिक प्लान तैयार किया जा सके। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राहुल से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।

वहीं राहुल के इस्तीफे पर अड़ने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बैठक में ही रो पड़े। उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद ना छोड़ने के लिए कहा। इसके साथ ही कहा कि आपको नहीं पता कि दक्षिण भारत के लोग आपसे कितनी मोहब्बत करते हैं, अगर आपने इस्तीफा दिया तो कुछ लोग सुसाइड कर सकते हैं।

'बेटे को टिकट ना मिलने पर वो इस्तीफा दे देंगे'

राहुल ने शनिवार को CWC की बैठक में बतौर अध्यक्ष कुछ मुश्किलों को ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि अपने बेटे की टिकट के लिए कुछ नेताओ ने उन पर ये कह कर दबाव बनाया कि "बेटे को टिकट ना मिलने पर वो इस्तीफा दे देंगे"। राहुल का इशारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और चिदम्बरम की तरफ था। बैठक में मौजूद सूत्रों के हवाले से मिली जनाकारी के अनुसार दरअसल बैठक के दौरान पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि हमें राज्यों में स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना चाहिए। सबसे अंत में बोलते हुए राहुल ने सिंधिया की इस बात का जवाब देते हुए नाराजगी में कटाक्ष किया और कहा, "क्या हमें इसलिए राज्यों में नेतृत्व को मजबूत करना चाहिए कि मुख्यमंत्री अपने बेटे की टिकट के लिए दबाव बनाएं?” राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जोधपुर से चुनाव लड़ा और हारे। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे ने उनकी सीट छिंदवाड़ा और चिदंबरम के बेटे कार्तिक चिदम्बरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। गहलोत और चिदम्बरम कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य हैं। कमलनाथ को भी इस बैठक में रहना था, लेकिन किन्हीं वजहों से वो मौजूद नहीं थे।

राहुल गांधी का कहना है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे, लेकिन वो अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। कल जब मीटिंग हुई तो कांग्रेस के किसी भी नेता ने मीडिया से बात नहीं की। बाद में पार्टी के प्रवक्ताओं की ओर से बयानजारी किया गया जिसमें जानकारी दी गई कि बैठक में क्या बातें हुईं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'ऐसे कठिन हालात में हमें राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत