Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साइड इफेक्ट के 600 केस मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- किसी भी वैक्सीनेशन में ऐसा होता है

16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन से देश में अब तक 7.86 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Jan 2021 5:36:57

साइड इफेक्ट के 600 केस मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- किसी भी वैक्सीनेशन में ऐसा होता है

16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन से देश में अब तक 7.86 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। वैक्सीनेशन के 5वें दिन यानी बुधवार (शाम 6 बजे तक) को 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक लाख 12 हजार 7 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन वैक्सीनेशन के कुल 2,353 सेशंस चलाए गए। देश में करीब 600 साइड इफेक्ट के मामले सामने आ चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, वैक्सीनेशन के 5वें दिन (20 जनवरी) साइड इफेक्ट के कुल 82 मामले सामने आए। दिल्ली में चार, कर्नाटक के दो, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के एक-एक केस को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली में एक की मॉनिटरिंग की जा रही है और बाकी तीन को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कर्नाटक में भी दो में एक को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बंगाल के व्यक्ति की मॉनिटरिंग की जा रही है। बाकी सभी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
कुछ राज्यों से टीका लगने के बाद मौत की खबरें भी आई हैं। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह वैक्सीनेशन नहीं पाई गई। वैक्सीनेशन के बाद मौत की खबरों पर हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश-तेलंगाना में एक-एक और कर्नाटक में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यूपी-कर्नाटक में मरने वालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ है कि मौत की वजह वैक्सीनेशन नहीं, बल्कि दूसरी समस्या है। वहीं, तेलंगाना में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि अब तक देश में गंभीर साइड इफेक्ट के कोई मामले सामने नहीं आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सच्चाई है कि वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जो भी साइड इफेक्ट के मामले सामने आ रहे हैं, वो सामान्य हैं। किसी भी वैक्सीनेशन में ऐसा होता है। उन्होंने कहा, 'वैक्सीनेशन कोरोना के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग राजनीतिक फायदा लेने के लिए वैक्सीनेशन को लेकर गलत बातें फैला रहे हैं। इसके कारण कुछ लोग वैक्सीन लगवाने में कतरा रहे हैं। सरकार कतई नहीं चाहती कि वैक्सीनेशन के बाद किसी पर भी गलत प्रभाव पड़ें। सभी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका