न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19 Vaccination: नवीन पटनायक ने ली वैक्सीन की पहली डोज़; विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 1:46:25

Covid-19 Vaccination: नवीन पटनायक ने ली वैक्सीन की पहली डोज़; विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ ली है। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वैक्सीन लगवाने के सवाल पर कहा कि मेरी उम्र 70 साल से ऊपर है। आपको इसे उन युवाओं को देना चाहिए, जिनके पास लंबा जीवन है। मेरे पास जीने के लिए 10-15 और साल हैं।

orrisa,navin patnayak,corona vaccine,coronavirus,nitish kumar,bihar,hindi news

बिहार के मुखिया ने लगवाई वैक्सीन

दूसरे चरण के वैक्सीनशन में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने खुद भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है। सीएम नीतीश ने पटना के आईजीआईएमएस वैक्सीन की पहली डोज ली है। डोज लेने के बाद वे 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन में रहेंगे। बता दें कि आज मुख्यमंत्री का 70वां जन्मदिन भी है। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर वैक्सीन लेकर कोरोना से बचाव के साथ ही सीएम नीतीश पूरे आवाम को एक संदेश दिया है कि देश में बनी कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है और इसे लेने से किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इसके साथ ही नितीश कुमार ने कहा है कि पूरे बिहार में मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। यहां तक कि निजी अस्पतालों में भई यह सुबिधा मुफ्त में दी जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''पूरे बिहार राज्य में टीकाकरण बिल्कुल मुफ्त होगा। निजी अस्पतालों में भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इसकी सुविधा राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।''

orrisa,navin patnayak,corona vaccine,coronavirus,nitish kumar,bihar,hindi news

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी लगवाया टीका

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कोविड का टीका लगवाया। जेपी अस्पताल में लगवाई वैक्सीन, वैक्सीन लगवाने वाले प्रभुराम प्रदेश के पहले कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। प्रभुराम बोले अब मेरी बारी आई है, मैंने रजिस्टर करवाया था वैक्सीन के लिए।

पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वे सोमवार सुबह असम का गमछा गले में डालकर दिल्ली AIIMS पहुंचे। यहां पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को टीका लगाया, इस दौरान केरल की सिस्टर रोसम्मा अनिल पास में खड़ी थीं। मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।'

आपकों बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना की वैक्सीन लगवांगे। मेंदाता अस्पताल की टीम गृह मंत्री के घर जाकर कोरोना की वैक्सीन लगाएगी। गृह मंत्री को आज ही वैक्सीन लगेगी।

आपको बता दे, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच आज से देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का आगाज हो गया है। आज सोमवार से आम जनता के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो गई है। इसके लिए 60 साल से ज्यादा और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोग पात्र होंगे। टीकाकरण के लिए को-विन 2.0 पोर्टल और आरोग्य सेतु पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए निजी अस्पतालों में प्रत्येक खुराक के लिए 250 रुपये देने होंगे। जबकि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल