न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे की हालत में वाहन चलाया तो हो सकती है महीनों की जेल

दिल्ली की एक अदालत ने सख्ती करते हुए कहा कि ऐसे वाहन चालकों को दिनों की नहीं महीनों की जेल की सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए। एक मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को यह आदेश दिए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jun 2019 10:27:15

नशे की हालत में वाहन चलाया तो हो सकती है महीनों की जेल

चालकों द्वारा शराब के नशे में गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। हालाकि इसको लेकर देश में कड़े कानून बने है लेकिन इस कानून पर अब दिल्ली की एक अदालत ने सख्ती करते हुए कहा कि ऐसे वाहन चालकों को दिनों की नहीं महीनों की जेल की सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए। एक मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को यह आदेश दिए है।

दो महीने जेल की सजा

साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनाली गुप्ता की अदालत ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मोहन नामक एक शख्स को दो महीने जेल की सजा सुनाई है। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस तरह के मामलों में 30 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे साफ है कि नशे की हालत में पकड़े गए लोगों की सजा काफी कम है इसलिए उनमें किसी भी तरह का भय नहीं है। सजा कम होने के कारण इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ऐसे में जरूरी हो गया है कि नशे की हालत में पकड़े गए वाहन चालकों को महीनों की जेल की सजा सुनाई जानी चाहिए। लंबे समय तक जेल में रहने के कारण उनमें डर पैदा होगा और इस तरह के मामलों में कमी आएगी। अदालत ने मोहन पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

क्या था मामला?

आरोपी मोहन को दो साल पहले पुलिस ने आश्रम चौक से नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़ा था। नशे की हालत में मोहन को गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था। जांच में पाया गया कि मोहन ने शराब पी रखी है। आरोपी के शरीर में शराब की मात्रा 162/100 एमजी पाई गई, जबकि निर्धारित मात्रा 30/100 एमजी होती है। बताया जाता है कि आरोपी ने निर्धारित मात्रा से 34 गुना अधिक शराब पी रखी थी।

नशे में गाड़ी चलाने वाले युवक को कोर्ट ने 2 हफ्ते तक वृद्धाश्रम में सेवा करने की सजा सुनाई

दिल्ली के एक कोर्ट ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में युवक को दो हफ्ते तक 7 घंटे रोजाना वृद्धाश्रम में सेवा करने की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनू अग्निहोत्री ने मंगलवार को ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए युवक को दोषी ठहराया। हालांकि, कोर्ट ने दो दिन के कारावास की जगह उसे समाज सेवा करने की सजा दी। इसके साथ ही कोर्ट ने दो हफ्ते के बाद वृद्धाश्रम में सेवा करने की हर दिन की फोटो भी जमा करने के निर्देश दिए हैं। दोषी युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। ट्रायल कोर्ट ने दो दिन के कारावास और 2000 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। साल ही लाइसेंस भी छह महीने के लिए रद्द करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, जज अग्निहोत्री ने कहा कि युवक परिवार में अकेले कमाने वाला है। वह पहली बार नशे में ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया है, इसलिए उसके साथ नरमी दिखाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल