न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने क्यों दिया था पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक का नाम 'ऑपरेशन बंदर', जुड़ा है हनुमान जी से

सूत्रों ने कहा कि 'बंदर' नाम इसलिए दिया गया क्‍योंकि बंदरों की हमेशा से ही भारत के युद्ध इतिहास में अहम भूमिका रही है। रामायण काल में भी भगवान राम की सेना के सेनापति हनुमान थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 9:41:11

जाने क्यों दिया था पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक का नाम 'ऑपरेशन बंदर', जुड़ा है हनुमान जी से

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में तकरीबन 300 आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी। यह पहला ऐसा मौका था, जब भारतीय वायुसेना ने पाक सीमा में घुसकर आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। बालाकोट में एयर-स्ट्राइक‌ को भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन बंदर' नाम दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि 'बंदर' नाम इसलिए दिया गया क्‍योंकि बंदरों की हमेशा से ही भारत के युद्ध इतिहास में अहम भूमिका रही है। रामायण काल में भी भगवान राम की सेना के सेनापति हनुमान थे। जिन्‍होंने लंका में घुसकर उसे तहस-नहस कर दिया था। ठीक उसी तरह वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों को बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रैनिंग कैंप को नष्ट करना था। जिन इजरायली प्रेशिसयन बम, स्पाईस का इस्तेमाल किया गया था वो भी अपने टारगेट को पूरी तरह जला देता है।

operation bandar,balakot,balakot air strike,india,pakistan,news,news in hindi

ऑपरेशन बंदर में 5000 वायुसैनिक थे शामिल

आपको बता दें कि इस 'ऑपरेशन बंदर' में वायुसेना के करीब 5000 वायुसैनिक और अधिकारियों को शामिल किया गया था। इतनी बड़ी तादाद में वायुसैनिकों को शामिल करने से ऑपरेशन की जानकारी लीक होने का अंदेशा था, इसलिए इसे गुप्त नाम दिया गया था। हाल ही में चुनाव के दौरान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी खुलासा किया था कि उन्होनें 'जय बजरंग बली' कहकर एयर-स्ट्राइक करने की इजाजत दी थी। क्योंकि‌ उस रात आसमान में बादल घिरे हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने भी अपनी तैयारियों को कोडवर्ड दिया था। ये नाम था 'जाफरान' (यानि केसर)। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारत को अंदेशा था कि पाकिस्तान सीमा पर (और एलओसी) पर कोई सैन्य कारवाई ना कर दे इसके लिए सेना को अपनी सीमाएं तो सुरक्षित रखनी ही थी साथ ही पाकिस्तान में घुसकर हमला करने के भी तैयारी की गई थी।

operation bandar,balakot,balakot air strike,india,pakistan,news,news in hindi

जानकारी के मुताबिक, बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय नौसेना अरब सागर में 'ट्रोपेक्स' एक्सरसाइज कर रही थी। इसलिए नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों को सीधे पाकि‌स्तान की तरफ मोड़ दिया गया था ताकि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के सी-रूट (समुद्री रास्ते) रोककर ईकनोमिक-ब्लोकेड कर दिया जाए।

बता दे, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। 14 फरवरी को हुए इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके ठीक 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकाने पर हमला किया था। बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब दुनिया भर को यह बताने में जुटा है कि उसकी जमीन पर कोई भी आंतकी कैंप संचालित नहीं हो रहा है। दुनिया भर में अपनी जमीन पर आतंक को पलने की छूट देने वाले पाकिस्तान ने दावा किया था कि उनसे अपनी जमीन पर आतंकी कैंप बंद करा दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत