न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

13 मार्च को होगा आतंकी मसूद को ‘ग्लोबल आतंकी घोषित’ में शामिल करने पर फैसला

आने वाली 13 तारीख यानि 13 मार्च को युनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत के दुश्मन और मोस्ट वांटेड आतंकी जैश के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पास हो सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 10:44:01

13 मार्च को होगा आतंकी मसूद को ‘ग्लोबल आतंकी घोषित’ में शामिल करने पर फैसला

आने वाली 13 तारीख यानि 13 मार्च को युनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत के दुश्मन और मोस्ट वांटेड आतंकी जैश के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पास हो सकता है। अमेरिका और ब्रिटेन का समर्थन पहले ही फ्रांस को मिल गया है। किसी ने विरोध नहीं किया तो मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित हो जाएगा। बता दें कि अब तक तीन बार इस प्रस्ताव पर चीन वीटो लगा चुका है। सूत्रों की मानें तो चीन इस बार विरोध नहीं करेगा और 13 मार्च के बाद मसूद अजहर वर्ल्ड टेररिस्ट लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट बनाने के बाद क्या होगा

अगर मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल हो गया तो उसके सारे एकाउंट फौरन सीज़ कर लिए जाएंगे। उसकी सारी संपत्तियां फौरन जब्त कर ली जाएगी और वह पाकिस्तान से बाहर जाते ही गिरफ्तार हो जाएगा। इतना ही नहीं खुद पाकिस्तान पर भी उसे गिरफ्तार करने का दबाव बनेगा। यानी मसूद अजहर का भी वही हाल होगा, जो बैन लगाये गये दूसरे संगठनों का हुआ है।

masood azhar,pulwama,pakistan,unsc,pulwama terror attack,india,france,america,britain

तालिबान ग्लोबल टेरेरिस्ट लिस्ट में है लेकिन उसका आका मुल्ला उमर खत्म हो चुका है। अल कायदा भी सक्रिय है, लेकिन उसका मुखिया लादेन पाकिस्तान में मारा जा चुका है। आतंकी संगठन आईएसआईएस भी इसी कैटेगरी में है और सक्रिय है, लेकिन उसका मुखिया अबु बकर बगदादी मारा गया। ऐसे में मसूद अजहर जैसे ही ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होगा, पाकिस्तान उसे खुलेआम अपने यहां पनाह नहीं दे पाएगा और ऐसे में उसका खात्मा तय माना जाएगा।

मसूद अजहर के मारे जाने की खबर

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के मारे जाने की खबर है। मसूद अजहर को किडनी की बीमारी है। कहा ये भी जा रहा है कि वह भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के दौरान मारा गया। हालांकि अभी कहीं से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जिंदा है पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर

पाकिस्तान के पंजाब राज्य के एक मंत्री फैयाज-उल-हसन चोहान का कहना है कि मसूद अजहर जिंदा है, सरकार को उसके मौत के बारे में खबर नहीं है।

कौन है मसूद अजहर!

मसूद अजहर का जन्म पाकिस्तान के बहावलपुर में हुआ था। उसकी पढ़ाई कराची के जामिया उलूम उल इस्लामिया में हुई और वह हरकत-उल-अंसार से जुड़ गया, यहीं से उसने आतंकी गतिविधियां शुरू की। वह 1994 के करीब श्रीनगर आ गया। उसे उसी साल फरवरी में गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में डाल दिया गया। आतंकियों ने मसूद अजहर को छुड़ाने की कोशिश शुरू की। 1995 में जम्मू-कश्मीर से कुछ विदेशी पर्यटकों को अगवा कर लिया गया। आतंकियों ने पर्यटकों को छोड़ने के बदल मसूद अजहर को जेल से रिहा करने की मांग शुरू की। लेकिन आतंकियों की चंगुल से एक विदेशी पर्यटक फरार हो गया। बाद में आतंकियों ने सभी पर्यटकों की हत्या कर दी।

1999 में भारत सरकार ने अजहर समेत तीन आतंकियों को छोड़ा था

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर के रहने वाले अजहर ने 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था। वर्ष 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अपहृत विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने अजहर को छोड़ दिया था। 50 साल के अजहर पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने का, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले और पठानकोट वायु सेना केंद्र तथा पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के भी आरोप हैं। इस बीच, नई दिल्ली में खुफिया एजेंसियां मसूद अजहर की पाकिस्तान में मौत के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है कि अजहर का सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गुर्दे खराब हो चुके हैं।

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था। सरकार ने आतंकी शिविरों को तबाह करने का दावा करते हुए बड़ी सफलता मिलने की बात कही थी। उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जैश प्रमुख अजहर पाकिस्तान में है और उसकी सेहत बहुत खराब है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत ठोस सबूत पेश करे तो पाक सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। कुरैशी ने कहा था, 'वह मेरी जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में है। वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत