Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल / लापरवाही, परिवार को 48 घंटे तक फ्रीजर में रखना पड़ा कोरोना से मरे बुजुर्ग का शव

पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कोरोना वायरस से मरे एक 71 साल की उम्र के बुजुर्ग का शव 48 घंटे तक घर वालों को फ्रीजर में रखना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 10:46:04

पश्चिम बंगाल / लापरवाही, परिवार को 48 घंटे तक फ्रीजर में रखना पड़ा कोरोना से मरे बुजुर्ग का शव

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस से अब तक 6 लाख 05 हजार 220 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, इस बीमारी से 17 हजार 834 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक तरफ जहां कोरोना से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कोरोना वायरस से मरे एक 71 साल की उम्र के बुजुर्ग का शव 48 घंटे तक घर वालों को फ्रीजर में रखना पड़ा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कोरोना वायरस के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए अधिकारियों की ओर से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद परिवार के लोगों को शव को 48 घंटे तक फ्रीजर में रखना पड़ा।

पीटीआई स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के हवाले से बताता है कि 71 वर्षीय शख्स को सांस लेने में तकलीफ थी। वहीं सोमवार को मध्य कोलकाता के राजा राममोहनराय सरानी इलाके स्थित घर पर ही उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत बुखार, जुकाम और खांसी आने के कारण हुई थी।
हालांकि सोमवार को डॉक्टर ने उन्हें कोरोना वायरस की जांच कराने को कहा था। इसके बाद उनकी कोरोना वायरस की जांच भी करवाई गई। परिवार के सदस्य के मुताबिक जांच करवाकर घर लौटने के बाद उनकी सेहत बिगड़ गई और दोपहर को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना जब संबंधित डॉक्टर को दी गई तो वह पीपीई किट में मृत व्यक्ति के घर गया।

हालांकि वहां उन्होंने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं किया और कहा कि यह कोविड-19 मामला है। इसके बाद डॉक्टर ने परिवार को अहमर्स्ट स्ट्रीट थाने से संपर्क करने को कहा। लेकिन जब परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने परिवार को स्थानीय पार्षद से संपर्क करने को कहा।

नहीं मिली किसी भी तरह की मदद

परिवार के सदस्य ने कहा, 'हमें वहां भी किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। हमें राज्य स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया।' परिवार के लोगों ने कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने कई मुर्दाघरों से संपर्क किया। हालांकि वहां से भी किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली। फ्रीजर का इंतजाम

इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार तक शव को रखने के लिए फ्रीजर का इंतजाम किया। वहीं बुजुर्ग की जांच रिपार्ट मंगलवार को आई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभगा का परिवार के पास कॉल आया और उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात बताई। उसके बाद कोलकाता नगर निगम के लोग आए और शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपों की खारिज किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ।

पश्चिम बंगाल में 683 लोगों की हुई मौत

बता दे, बुधवार को पश्चिम बंगाल में 611 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामलों में सबसे ज्यादा 283 राजधानी कोलकाता में आए तो वहीं उत्तर 24 परगना में 153, हावड़ा में 78, दक्षिण 24 परगान में 41 और मालदा में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हजार 170 हो गई। वहीं 24 घंटों में 15 लोगों की मौत दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में अब तक कुल 683 लोगों की जान जा चुकी है। यानी बंगाल में कोरोना से मृत्यु दर 3.5% है। बता दें, सबसे ज्यादा मौतें राजधानी कोलकाता में दर्ज की गई है। ज़िले में अब तक 386 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology